‘राजा टूटे बदनिया’ रितेश पांडे और प्रियंका सिंह की आवाज में सुनिए, भोजपुरी सपरहिट गाना

भोजपुरी
Updated Oct 28, 2020 | 12:50 IST

Raja Toote Badaniya: रितेश पांडे और प्रियंका सिंह की आवाज में ‘राजा टूटे बदनिया’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अपने हॉट डांस मूव्स से काजल यादव और अमृता अचार्य ने आग लगा दिया है।

बिहार के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले रितेश पांडे भोजपुरी जगत के लोकप्रिय एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायकी से किया था, लेकिन बाद में उनकी पॉपुलारिटी इतनी बढ़ गई की वह गाना गाने के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा में बतौर एक्टर काम भी करने लगे। रितेश पांडे की पॉपुलारिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके गाने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं और दर्शकों को अपना दीवाना बना देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए रितेश पांडे का सुपर डुपर हिट सॉन्ग ‘राजा टूटे बदनिया’ लेकर आए हैं।

गाने को रितेश पांडे और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। प्रदीप पांडे के साथ काजल यादव और अमृता आचार्या के जबरदस्त ठुमकों ने गाने पर चार चांद लगा दिया है। दोनों के डांस मूव्स नें लोगों के दिलों में धमाल मचा दिया है। गाने को साल 2017 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने को अब तक 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। श्याम देहती ने लिरिक्स दिया है, जबकि म्यूजिक राजकुमार आर पांडे ने दिया है।

अगली खबर