Gold/silver price today, 22 July 2020 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत बुधवार (22 जुलाई) को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सोने की कीमत 430 रुपए से बढ़कर 50,920 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 50,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं भारी डिमांड की वजह से चांदी की कीमत 2,550 रुपए से बढ़कर 60,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं। मंगलवार को इसकी कीमत 57,850 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1855 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना भी महंगा हुआ है (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट के लिए सोने की कीमतों में 430 रुपए की तेजी से एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बुधवार को सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1,850 डॉलर प्रति औंस से अधिक की तेजी के साथ खरीदा गया। पटेल ने कहा कि अमेरिका में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि ने सेफ हेवेन मानी जाने वाली कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ा दिया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (22 जुलाई) को सोने में 780 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 50220 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 5193 रुपए बढ़कर 60043 प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50180 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 45970 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।
| धातु | शुद्धता | कीमत प्रति 10 ग्राम |
| सोना | 999(24 कैरेट) | 50181 |
| सोना | 995(23 कैरेट) | 49980 |
| सोना | 916(22 कैरेट) | 45966 |
| सोना | 750(18 कैरेट) | 37636 |
| सोना | 585(14 कैरेट) | 29356 |
| चांदी | 999 | 59170 |
| शहर | 22 कैरेट का भाव | 24 कैरेट का भाव |
| दिल्ली | 48,750 रुपए | 49,950 रुपए |
| मुंबई | 48,700 रुपए | 49,700 रुपए |
| कोलकाता | 49,350 रुपए | 50,750 रुपए |
| चेन्नई | 47,850 रुपए | 52,200 रुपए |
| लखनऊ | 48,750 रुपए | 49,950 रुपए |
| पटना | 48,700 रुपए | 49,700 रुपए |
| बड़ौदा | 48,710 रुपए | 50,220 रुपए |
| अहमदाबाद | 48,710 रुपए | 50,220 रुपए |
| सूरत | 48,710 रुपए | 50,220 रुपए |
| जयपुर | 48,750 रुपए | 49,950 रुपए |
| पुणे | 48,700 रुपए | 49,700 रुपए |
| नागपुर | 48,700 रुपए | 49,700 रुपए |
| नासिक | 48,700 रुपए | 49,700 रुपए |
| चंडीगढ़ | 47,900 रुपए | 50,800 रुपए |
| भूवनेश्वर | 47,850 रुपए | 52,200 रुपए |
| चांदी | 58950 रु.किलो |
इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 665 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 4050 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 51350, नीचे में 51175 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 58800 एवं नीचे में 57300 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। इन कीमती धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे।
सोना 51240 रुपए प्रति 10 ग्राम।
चांदी 57900 रुपए प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 625 रुपए प्रति नग।
हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 511 रुपए की तेजी के साथ 50,038 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना कॉन्टैक्ट की कीमत 511 रुपए यानी 1.03% की तेजी के साथ 50,038 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 7,357 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय न्यूयॉर्क में सोना 0.90% की तेजी के साथ 1,860.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।
बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,383 रुपए बढ़कर 60,725 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि प्रतिभागियों ने औद्योगिक स्पॉट डिमांड और ग्लोबल संकेतों के आधार पर लिवाली की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर में चांदी का कांन्ट्रैक्ट 3,383 रुपए या 5.9% बढ़कर 60,425 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया और 15,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट ने कहा कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी ज्यादातर सकारात्मक घरेलू ट्रेंड की वजह से प्रतिभागियों ने लिवाली की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 5.07% बढ़कर 22.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।