Aaradhya Bachchan Video: स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर बोलीं आराध्या, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 15:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaradhya Bachchan Performance in School: अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन ने हाल ही में अपने स्कूल में परफॉर्मेंस दी और इस दौरान वो महिला सशक्तिकरण पर बोलती नजर आईं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है।

Aaradhya Bachchan Performance
Aaradhya Bachchan Performance 
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचीं
  • आराध्या ने यहां महिला सशक्तिकरण पर स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया
  • आराध्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की हाल ही में तस्वीरें सामने आईं थीं जब वो साड़ी पहने और बालों में गजरा लगाए नजर आईं थीं और मौका था स्कूल के एनुअल फंक्शन यानी वार्षिक समारोह का। आराध्या की ये तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो गईं थीं जो कि उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहीं थीं।

अब आराध्या की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देती हुई नजर आ रही हैं। आराध्या का यह वीडियो एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'वाह!!! आराध्या बेहद टैलेंटेड हैं। क्या आत्मविश्वास है। बाबूजी, दादाजी, दादीजी, पापा और मां का गर्व हैं आराध्या।'

इस वीडियो में आराध्या महिला सशक्तिकरण की बात कर रही हैं। इस वीडियो में उनके कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं कन्या हूं। मैं सपना हूं। मैं नई उम्र का सपना हूं। हम नई दुनिया में आंख खोलेंगे। एक दुनिया जहां मैं सुरक्षित होऊंगी। जहां मुझे प्यार किया जाएगा और मेरा सम्मान होगा। एक ऐसी दुनिया जहां अहंकार की अनदेखी से मेरी आवाज शांत नहीं होगी बल्कि समझदारी की समझ के साथ मुझे सुना जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान मानवता की नदी के माध्यम से आजादी से बहने वाली जीवन की किताब से आएगा। हम नारी हैं, हम कन्या हैं। हम किसी से कम नहीं हैं।' आराध्या के इस वीडियो को उनके दादा और महानायक अमिताभ बच्चन ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे परिवार का गौरव, एक लड़की का गौरव... सभी महिलाओं का गौराव.. हमारी प्यारी आराध्या।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आराध्या का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस तो आराध्या की तुलना अमिताभ बच्चन से भी कर रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस आराध्या का कॉन्फिडेंस के कायल हो गए हैं। मालूम हो कि आराध्या हाल ही में 8 साल की हुईं हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर