Deepika Padukone Doll: तैमूर के बाद अब बनी दीपिका पादुकोण की डॉल, पद्मावत अवतार में दिखी गुड़िया

बॉलीवुड
Updated Mar 05, 2020 | 16:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Padmaavat Doll: पहले जहां बाजार में तैमूर अली खान की डॉल आई थी, वहीं अब दीपिका पादुकोण की गुड़िया की फोटो वायरल हो रही है। ये उनके पद्मावत अवतार की डॉल है।

Deepika Padukone Padmaavat Doll
Deepika Padukone Padmaavat Doll  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की पद्मावत अवतार की गुड़िया
  • बिल्कुल दीपिका की तरह दिख रही है डॉल
  • पहले बने चुकी है तैमूर की डॉल

बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी देखने लायक होती है। कई बार वे इस दीवानगी में ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो काफी दिलचस्प होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को लेकर भी लोगों में जबरदस्त दीवानगी है। कुछ वक्त पहले बाजार में तैमूर की डॉल भी आई थी। अब तैमूर के बाद बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण की गुड़िया सामने आई है।

ये गुड़िया दीपिका के पद्मावत अवतार की है। साल 2017 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। जिसमें आखिर में वे अपने सम्मान को बचाने के लिए बाकी राजपूत महिलाओं के साथ जौहर कर लेती हैं। फिल्म में दीपिका की जबरदस्त सराहना की गई है और इस किरदार को भी पसंद किया गया।

दीपिका की रानी पद्मावती के रूप में गुड़िया सामने आई है। जिसमें उस गुड़िया ने बिल्कुल दीपिका की तरह मांग टिका, रानी हार, हाथ फूल और कंगन पहने हुए है। लहंगे के साथ गुड़िया ने भी अपने दुपट्टे को सिर पर लिया हुआ है। ये बेहद खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर गुड़िया की ये फोटो वायरल हो रही है, जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पद्मावत के करीब दो साल बाद दीपिका ने छपाक में नजर आईं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। अब वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखेंगी। इसमें रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा दीपिका, शकुन बत्रा की अनाम फिल्म में गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर