Deepika Padukone in 83: फिल्म 83 से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, छोटे बालों में पहचानना हुआ मुश्किल

Deepika Padukone First Look from 83 Out: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Deepika Padukone First Look out from 83
Deepika Padukone First Look out from 83 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी
  • फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसमें वो शॉर्ट हेयर में दिख रही हैं
  • इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसमें वो शॉर्ट हेयर में दिखाई दे रही हैं। सामने आई फोटो में दीपिका रणवीर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। फोटो में वो ब्लैक फुल स्लीव्स का हाईनेक टॉप पहने हुए हैं और हंस रही हैं। इस लुक में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया है। मालूम हो कि फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मालूम हो कि इस फिल्म से रणवीर सिंह ने पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म 83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव की तरह दिखने के लिए रणवीर ने बहुत मेहनत की और कपिल देव के साथ वक्त बिताया ताकि वो उनसे जुड़ी छोटी- छोटी बातें सीख सकें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
LEGEND!?? #KapilDev @83thefilm #blessed #journeybegins @kabirkhankk A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Becoming the Hurricane ? #KapilDev #Legend #JourneyBegins @83thefilm @kabirkhankk ? A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा एक्टर ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर