Aishwarya's father death anniversary: पिता की पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या ने शेयर की खास फैमिली फोटोज, लिखा ये मैसेज

बॉलीवुड
Updated Mar 19, 2020 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aishwarya's post on her father death anniversary: ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर कुछ तस्वीरें शेयर की। जिनमें उनके साथ आराध्या और अभिषेक भी दिखे।

Aishwarya's post on her father death anniversary
Aishwarya's post on her father death anniversary  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बुधवार को थी ऐश्वर्या के पिता की पुण्यतिथि
  • एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
  • बेटी आराध्या बच्चन भी आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वे अब भले ही कम फिल्में करती हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी देती हैं। ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट की। दरअसल बुधवार को ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय की पुण्यतिथि थी। ऐश्वर्या ने अपने पिता की फ्रेम की हुई फोटो के साथ तस्वीर पोस्ट की है। पहली पोस्ट में उनके साथ आराध्या नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि लव यू हमारे पिता। हमेशा हमारे Guardian एंजल।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

इसके बाद उन्होंने अगली पोस्ट शेयर की। जिसमें वे अभिषेक बच्चन और अपनी मां व भाई के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या मैचिंग वाइट आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर भी ऐश्वर्या ने अपने पिता की इसी फ्रेम्ड तस्वीर के साथ फोटो शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो ऐश्वर्या काफी वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। वे आखिरी बार अगस्त 2018 में फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। अब वे मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में काम करेंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में उनके डबल रोल होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर