Aishwarya Rai Bachchan ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर लिखा खास मैसेज

बॉलीवुड
Updated Dec 22, 2019 | 21:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aishwarya Rai Parents Anniversary: ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरेंट्स की 50वीं शादी की सालगिरह पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। अपने माता-पिता की इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने एक शानदार कैप्शन दिया।

Aishwarya Rai Bachchan parents 50th marriage anniversary Actress shares throwback photo
ऐश्वर्या राय बच्चन के माता-पिता।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फिल्म फन्ने खान में देखा गया था।
  • पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से दूर हैं।
  • ऐश्वर्या को जल्द मणिरत्नम की तमिल फिल्म में देखा जाएगा।

जब भी बात एक अच्छे माता-पिता और अच्छी बेटी होने की आती है बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कई लोगों के लिए प्रेरणा बनती नजर आती हैं। ऐश्वर्या अक्सर अपने माता-पिता के लिए प्यार जाहिर करने से कतराती नहीं हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े फोटोज और अपडेट शेयर करती रहती हैं। साल 2017 में ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय के निधन के बाद, वो हमेशा अपनी मां बृंदा राय के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ी रही हैं। 
अब हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरेंट्स की 50वीं शादी की सालगिरह पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। अपने माता-पिता की इस पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है। ऐश्वर्या ने लिखा, 'हमेशा दिल से और ढेर सारा प्यार, हमेशा की तरह हैप्पी 50वीं एनीवर्सरी माई गोल्डन एंगेल्स।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

ऐश्वर्या राय ने पिछले महीने अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भी एक शानदार तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'हमारी मुस्कुराहटों के दिन। आपको दिन से प्यार करते हैं डैडी- अज्जा। हैप्पी बर्थडे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म फन्ने खान में बेबी सिंह के रोल में देखा गया था। फिल्म पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई थी। तभी से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से दूर हैं। खबर है कि ऐश्वर्या को जल्द मणिरत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन में देखा जाएगा। जो कि इसी नाम से कल्कि कृष्णमूर्ति के ऐतिहासिक उपन्यास का रूपांतरण है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर