Aishwarya & Aaradhya Photo: आराध्या के साथ मैचिंग ड्रेस में नजर आईं ऐश्वर्या, क्रिसमस पर शेयर की खास फोटो

बॉलीवुड
Updated Dec 25, 2019 | 22:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aishwarya Rai Bachchan & Aaradhya Bachchan Christmas selfie: ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या बच्चन के साथ एक फोटो शेयर कर क्रिसमस विश किया। इसमें दोनों मैचिंग रेड कलर की ड्रेस में दिख रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan & Aaradhya Bachchan Christmas selfie
Aishwarya Rai Bachchan & Aaradhya Bachchan Christmas selfie  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस को क्रिसमस विश किया है
  • इसमें वे आराध्या बच्चन के साथ मैचिंग रंग की ड्रेस में दिख रही हैं
  • इस सेल्फी में ऐश्वर्या के पीछे उनके दिवंगत पिता की फोटो भी आ रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बी-टाउन की पॉपुलर मॉम्स में से एक हैं। उन्हें अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ देखा जाता है। स्कूल फंक्शन हो या कोई और इवेंट, ऐश्वर्या हमेशा आराध्या को सपोर्ट करते हुए दिखती हैं। क्रिसमस के मौके पर बाकी सेलेब्स की तरह ऐश्वर्या भी आराध्या के साथ नजर आईं।

हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस सेल्फी में वे आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने ही इसमें रेड आउटफिट पहना। है। ऐश्वर्या ने अपने लुक को रेड लिपस्टिक से हाईलाइट किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो वे सेंटर पार्टिंग के साथ खुले बालों में नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या बच्चन एक रेड टॉप में क्यूट लग रही हैं। उनके टॉप पर सेंटा क्लॉज और क्रिसमस ट्री बना हुआ है। मैचिंग रेड हेयरबैंड और दिल के शेप वाले नेकलेस में आराध्या किसी प्रिंसेज जैसी लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
MERRY CHRISTMAS LOVE ALWAYS A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

इस फोटो के साथ ऐश्वर्या ने अपने फैंस को विश करते हुए लिखा, 'मैरी क्रिसमस लव ऑलवेज'। इस सेल्फी में ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा हमारा ध्यान पीछे आ रही फोटो ने भी खींचा। दरअसल इस तस्वीर में ऐश्वर्या के पीछे उनके दिवंगत पिता कृष्णराज राय की फोटो लगी हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो ऐश्वर्या काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी पिछली साल फन्ने खां रिलीज हुई थी। इसके बाद वे किसी फिल्म में नहीं दिखीं। अब वे मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली हैं। खबर है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर