Brahmastra photos: बर्फीली वादियों में साथ दिखे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, शूटिंग सेट से तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड
Updated Dec 03, 2019 | 00:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और दोनों ब्रह्मास्त्र के मनाली शेड्यूल में बिजी हैं...

Brahmastra photos leaked Alia Bhatt Ranbir Kapoor shooting in Manali
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों मनाली में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं।
  • फिल्म में रणबीर शिव का किरदार निभाएंगे और आलिया उनकी प्रेमिका ईशा के रोल में हैं।
  • फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जबसे अपने रिश्ते को पब्लिक किया है तभी से फैन्स इन दोनों को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बैचेन हैं। यही वजह है कि फैन्स रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का बेसब्री से इंतजार है। पहली बार ऐसा होगा जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और दोनों ब्रह्मास्त्र के मनाली शेड्यूल में बिजी हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर की कुछ ऑन लोकेशन तस्वीरें सामने आई हैं।
वायरल हुईं तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गर्म जैकेट पहने बर्फीली वादियों में शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है जिसके ऊपर उन्होंने नियॉन जैकेट कैरी की है। वहीं रणबीर कपूर काले रंग की जैकेट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ठंड से परेशान हैं। हालांकि फिर भी आलिया-रणबीर अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirfanbase) on


कुछ दिन पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें तब की थीं जब दोनों का हिमाचल प्रदेश में स्वागत किया गया था। दोनों पारंपरिक हिमाचली टोपी पहले और गले में मफलर डाले नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirfanbase) on

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ब्रह्मास्त्र एक मेगा-बजट रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ब्रह्मास्त्र का लोगो और ऑडियो टीजर जारी हो चुका है। इसमें रणबीर शिव का किरदार निभाएंगे और आलिया उनकी प्रेमिका ईशा की भूमिका निभाएंगी। वहीं बिग बी, रणबीर के मेंटर के रूप में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन वीएफएक्स में बचे काम की वजह से अब ये 2020 में रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर