Shah Rukh Khan in Brahmastra: खत्म हुआ शाहरुख खान के फैंस का इंतजार, ब्रह्मास्त्र में हुई किंग खान की एंट्री

बॉलीवुड
Updated Nov 01, 2019 | 12:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan Upcoming Movie: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार रहे हैं। अब खबरें हैं कि वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

Alia Bhatt with Ranbir Kapoor and Shah Rukh Khan
Alia Bhatt with Ranbir Kapoor and Shah Rukh Khan 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की नई फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है
  • खबरें हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान नजर आएंगे
  • शाहरुख अपने बर्थडे पर अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब एक साल हो गया है और शाहरुख के फैंस बेसब्री से उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

शाहरुख के बर्थडे से पहले यह खबरें आईं कि वो जन्मदिन के मौके पर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले ही यह जानकारी सामने आ रही है कि वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे, हालांकि यह केवल कैमियो होगा। मालूम हो कि ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया और नागार्जुन भी नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

जानकारी के मुताबिक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा, हालांकि बताया जा रहा है कि उनका रोल छोटा होगा लेकिन खास होगा और वो रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। शाहरुख फिलहाल मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं मनाली में शूटिंग के बाद फिल्म के कुछ और हिस्सों को मुंबई में ही शूट किया जाएगा। शाहरुख फिल्म के लिए डेट्स भी दे चुके हैं और इस साल ही वो फिल्म की शूटिंग करेंगे।

बताया जा रहा है कि शाहरुख को अयान का काम पसंद है और इसीलिए उन्होंने फिल्म में कैमियो लिए हां कहा, जिसमें उनका रोल माइथोलॉजिकल टच देगा। शाहरुख की फिल्म स्वदेश और कभी अलविदा ना कहना में अयान असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं यह दूसरी बार होगा जब शाहरुख रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

मालूम हो कि 2 नवंबर को शाहरुख खान का बर्थडे हैं और इस मौके पर वो अपने नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि वो तमिल फिल्म सनकी में दिखाई देंगे, जिसके डायरेक्टर Atlee होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर