Amitabh Bachchan Donates Money: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, दान किए 51 लाख रुपये

बॉलीवुड
Updated Oct 10, 2019 | 09:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। अमिताभ ने बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपये दान किए हैं।

Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए
  • अमिताभ बच्चन ने बिहार पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दान किए
  • अमिताभ ने इससे पहले असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी 51 लाख रुपये का दान दिया था

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री का शहंशाह कहा जाता है, वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ- साथ अपने बड़े दिल के लिए भी जाने जाते हैं। अमिताभ हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आते हैं। इन दिनों देश का राज्य बिहार बाढ़ की चपेट में है जिससे वहां के हालात बिगड़े हुए हैं। इन सबके बीच अमिताभ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

अमिताभ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए हैं। अमिताभ के प्रतिनिधित्व विजय नाथ मिश्रा ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को चेक सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को खत लिखकर दुख भी जताया। अमिताभ ने सीएम को खत लिखकर कहा, 'बिहार की प्राकृतिक आपदा से मैं बहुत आहत हूं। इस आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
... गुड़िया के अंदर गुड़िया .. “ in recitation of my Father A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

इस खत में अमिताभ ने लिखा, 'इसमें प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए मैं मदद का हाथ बढ़ाता हूं'। मालूम हो कि अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में भी अमिताभ लोगों से यह अपील कर चुके हैं कि वो बिहार पीड़ितों की मदद करें।

असम बाढ़ पीड़ितों की भी की थी मदद

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की हो। इससे पहले वो असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आए थे। अमिताभ ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान दिया था। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्विटर पर पर इस बात की जानकारी दी थी और अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करते हुए उनके इस कदम की सराहना की थी।

बिहार के किसानों का चुकाया था कर्ज

अमिताभ बच्चन पहले भी किसान के लोगों की मदद कर चुके हैं। इसी साल उन्होंने बिहार के किसानों का कर्ज चुकाया था जिसकी जानकारी उन्होंने अपने निजी ब्लॉग पर दी थी। अमिताभ ने 2100 किसानों को अपने घर बुलाया और उनका कर्ज चुकाया। अमिताभ के बच्चों बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा ने उन्हें निजी तौर पर यह धनराशि दी थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर