Birthday: 6 साल सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर चुकी हैं अंकिता लोखंडे, अब इस बिजनेसमैन से है अफेयर

बॉलीवुड
Updated Dec 19, 2019 | 07:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ankita Lokhande Birthday: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का आज बर्थडे है और वो 35 साल की हो गईं हैं। अंकिता ने करीब 6 साल तक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था।

Ankita Lokhande Birthday
Ankita Lokhande Birthday 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का आज जन्मदिन है और वो 35 साल की हो गईं हैं
  • अंकिता ने साल 2009 में अपने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी
  • इस सीरियल में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे और इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया था

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का आज जन्मदिन है और वो 35 साल की हो गईं हैं। अंकिता का जन्म इंदौर के एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। अंकिता को हमेशा से एक्टिंग का शौक था जिसके चलते उन्होंने साल 2005 में अपनी ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद इंदौर छोड़ दिया था और मुंबई शिफ्ट हो गईं थीं।

साल 2009 में अंकिता को अपना पहला ब्रेक मिला एकता कपूर के रोमांटिक ड्रामा पवित्र रिश्ता से, जिसमें उन्होंने अर्चना और अंकिता का रोल निभाया। यह सीरियल साल 2014 तक चला था जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस सीरियल से ही अंकिता को पहचान मिल गई और वो घर- घर में पहचानी जाने लगीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

शो के दौरान था सुशांत सिंह राजपूत से अफेयर

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में उनके अपोजिट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। साथ में काम करते हुए दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे- धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद सुशांत ने अंकिता को प्रपोज किया और एक्ट्रेस ने उन्हें हां कह दिया। 

साल 2009 में शुरू हुआ यह सीरियल साल 2014 तक चला। इस दौरान अंकिता और सुशांत का रिश्ता चलता रहा। यहां तक कि सुशांत ने एक रिएलिटी शो में भी अंकिता को प्रपोज किया और सात जन्मों तक उनके साथ रहने के लिए कहा। दोनों टीवी के सबसे चहेते और पसंदीदा कपल्स में से एक बन चुके थे और फैंस इंतजार कर रहे थे कि दोनों जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके पीछे सुशांत का करियर में आगे बढ़ जाने को वजह बताया गया हालांकि अंकिता ने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा। 

इस शख्स को डेट कर रहीं हैं अंकिता

सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाने के बाद इस साल जुलाई में अंकिता ने फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो विक्की को डेट कर रही हैं। उन्होंने विक्की के साथ कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं जिसमें विक्की घुटनों पर बैठकर अंकिता का प्रपोज कर रहे थे। वहीं एक दूसरी फोटो में वो अंकिता को गाल पर किस करते दिख रहे थे।

दोनों की शादी की खबरें भी आईं सामने

अंकिता और विक्की के रिलेशनशिप की खबरें आने के कुछ समय बाद ही यह खबरें आने लगीं कि दोनों शादी कर सकते हैं लेकिन अंकिता ने इन खबरों को झूठा बताते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो वो सबको शादी में इंवाइट करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

मालूम हो कि इस साल अंकिता ने फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया जिसमें वो झलकारी बाई के रोल में नजर आईं। अब वो टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 में नजर आएंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर