Archana Puran Singh on Rishi: अर्चना पूरन सिंह का पहला प्यार थे ऋषि कपूर, आखिरी बार 2 घंटे तक हुई थी बातचीत

Archana Puran Singh Rishi Kapoor First Crush: अर्चना पूरन सिंह ने आखिरी बार ऋषि कपूर से 2 घंटे तक बात की थी। नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी बातचीत बन जाएगी...

Archana Puran Singh Bollywood Actress Talk With Rishi Kapoor two hours in last conversation After All he was her First love
अर्चना पूरन सिंह और ऋषि कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की मौत से सेलेब्स को बड़ा झटका लगा है।
  • कई स्टार्स के बीच अर्चना पूरन सिंह ने भी ऋषि कपूर के श्रद्धांजलि दी है। 
  • अर्चना पूरन सिंह ने ऋषि कपूर का एक वीडियो शेयर किया है।

अप्रैल महीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद रहा है। अभी इरफान खान के निधन को 24 घंटे का भी वक्त नहीं बीता था कि ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। 48 घंटे में ही फिल्म जगत ने अपने सबसे बेहतरीन 2 कलाकारों को खो लिया। इरफान खान को ही अभी सेलिब्रिटी विदाई दे रहे थे कि ऋषि कपूर दुनिया से चल बसे। ऋषि कपूर की मौत से सेलेब्स को बड़ा झटका लगा है। कई स्टार्स के बीच अर्चना पूरन सिंह ने भी ऋषि कपूर के श्रद्धांजलि दी है। 
अर्चना पूरन सिंह ने ऋषि कपूर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बचपन से लेकर 55 तक की तस्वीरें शामिल हैं। इसी वीडियो के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस और द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने ये भी खुलासा किया है कि ऋषि कपूर उनका पहला प्यार थे। 
ऋषि कपूर के निधन से अर्चना पूरन को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि ऋषि सिर्फ उनके दोस्त और पसंदीदा एक्टर नहीं थे बल्कि वो अर्चना के बचपन का क्रश थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@archanapuransingh) on

अर्चना पूरन सिंह बताती हैं कि उन्होंने कभी ये बात ऋषि कपूर को नहीं बताई कि वो उन्हें पसंद करती हैं। बकॉल अर्चना, 'ऋषि ये बात जानकर बहुत हंसते। फिर खूब हंसते हुए कहते- पागल मत बनो यार अर्ची....। आखिरी बार जब हम मिले थे तो हमने 2 घंटे तक साथ में बात की थी। कभी इतने एंटरटेनिंग फिर 2 घंटे नहीं रहे। नहीं पता था कि ये हमारी आखिरी बातचीत बन जाएगी...।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@i_am_amannagar9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@archanapuransingh) on

ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां एक साल उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 को देश लौटे। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार रात को फिर उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां आज (30 अप्रैल) उनका निधन हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर