Arjun Kapoor Corona Report: अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सोशल मीडिया पर फैंस को कहा शुक्रिया

कोरोना से जूझ रहे बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर के फैंस के ल‍िए गुड न्‍यूज है। तकरीबन एक महीने बाद उनकी कोरोना र‍िपोर्ट नेगेटिव आई है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस की दुआओं का धन्‍यवाद क‍िया है।

Arjun Kapoor
Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • कोरोना से जूझ रहे एक्‍टर अर्जुन कपूर के फैंस के ल‍िए गुड न्‍यूज है
  • तकरीबन एक महीने बाद उनकी कोरोना र‍िपोर्ट नेगेटिव आई है
  • अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस की दुआओं का धन्‍यवाद क‍िया

Arjun Kapoor Corona Report: कोरोना से जूझ रहे बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर के फैंस के ल‍िए गुड न्‍यूज है। तकरीबन एक महीने बाद उनकी कोरोना र‍िपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट साझा कर दी है। अपनी कोविड 19 रिपोर्ट की बात बताते हुए अर्जुन कपूर ने फैंस से कोरोना से बचाव रखने की हिदायत भी दी है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फैंस की दुआओं का धन्‍यवाद क‍िया है। वहीं फैंस उनके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना कर रहे हैं। 

अर्जुन कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा- 'हलो, आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मैं अच्‍छा फील कर रहा हूं, पूरी तरह ठीक हो चुका हूं। आप सबकी दुआओं और प्रार्थनाओं के ल‍िए शुक्रिया। यह वायरस बहुत खतरनाक है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।  यह बात ध्‍यान देने वाली है कि कोरोना वायरस हर उम्र पर असर करता है।'

मास्‍क पहनने की अपील की

अर्जुन कपूर ने अपनी पोस्‍ट में आगे लिखा- 'खतरनाक वायरस के खतरे को ध्‍यान में रखते हुए आप मास्‍क के महत्‍व को समझें। बाहर हर समय मास्‍क पहनकर रहें।' अर्जुन कपूर ने ठीक होने के बाद पोस्‍ट में बीएमसी का धन्‍यवाद किया और उन सभी वर्कर्स का शुक्रिया किया तो पहली पंक्ति में खड़े होकर कोरोना से लोहा ले रहे हैं। 

छह सितंबर को हुआ था कोरोना 

अर्जुन कपूर ने छह सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखकर कोरोना की चपेट में आने की जानकारी दी थी। अर्जुन कपूर ने लिखा था कि ये मेरा जि‍म्मेदारी है कि मैं आप लोगों को जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई अलामत (लक्षण) नहीं है। इस पोस्‍ट के बाद उनके फैंस परेशान हो गए थे और उनके जल्‍द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर