अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने पहली बार दिखाया बेटे अरिक का चेहरा, जन्मदिन पर शेयर की क्यूट PHOTOS

Arjun Rampal son Arik Rampal: अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने पहली बार बेटे अरिक रामपाल का चेहरा दिखाया है। दोनों बेटे की कई क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

Arjun Rampal and Gabriella Demetriades son Arik
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, अरिक और अर्जुन रामपाल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला पिछले साल पेरेंट्स बने थे
  • गैब्रिएला ने 18 जुलाई, 2019 को बेटे अरिक को जन्म दिया था
  • अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां भी हैं

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे अरिक रामपाल का आज पहला जन्मदिन है। ब्रिएला ने पिछले साल 18 जुलाई को अरिक को जन्म दिया था। जन्मदिन के अवसर पर अर्जुन और  गैब्रिएला ने पहली बार अरिक का चेहरा अपने फैंस को दिखाया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरिक की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि अर्जुन ने इससे पहले कई बार अरिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लेकिन कभी बेटे का चेहरा नहीं दिखाया।

अर्जुन रामपान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पहले जन्मदिन पर मेरे इंस्टा परिवार के साथ अरिक के प्यार को साझा करने का समय आ गया है। आप सभी के धैर्य और हमारे प्रति प्रेम के लिए धन्यवाद। छोटे रामपाल से मिलें। अरिक। जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे।' वहीं, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अरिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे जिंदगी के प्यार के लिए हैप्पी वन। मुझे खुशी और मकसद देने के लिए धन्यवाद, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। तुम्हें देख बेतहाशा खुशी मिलती है। तुम बहुत ही प्यार हो और हम बहुत भाग्यशाली हैं।


गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों 20 साल की शादी के बाद पिछले साल तलाक ले लिया था। अर्जुन की पहली शादी से दो बेटियां हैं जिनके नाम माहिका और मायरा हैं। अर्जुन और जेसिया मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में हुई थी। साथ समय बिताने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब 4 साल बाद साल 2002 में पहले बेटी माहिका का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों साल 2005 में दूसरी बेटी मायरा के पेरेंट्स बने।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर