'रामायण' से जुड़े कई लोगों का हो चुका है निधन, 'सीता' ने शेयर की सदस्यों की ये अनदेखी तस्वीर

'रामायण' में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखालिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और लिखा कि इसमें से बहुत से मेंबर्स का निधन हो चुका है।

Deepika Chikhalia as Sita
Deepika Chikhalia as Sita 
मुख्य बातें
  • रामायण में सीता का रोल निभा चुकी दीपिका चिखालिया ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
  • दीपिका ने जो फोटो शेयर की उसमें रामायण से जुड़े सभी सदस्य नजर आ रहे हैं
  • दीपिका ने बताया कि अब इनमें से कई सदस्यों का निधन हो चुका है

रामानंद सागर की रामायण करीब 33 साल पहले शुरू हुई थी जिसे बहुत पसंद किया गया था। इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि वो इसके एक्टर्स को पूजनीय समझने लगे थे। अब एक बार फिर इसे टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है जो दर्शकों को उनके पुरानी दिनों की याद दिलवा रहा है। आलम यह है कि यह टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

हाल ही में रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखालिया ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में रामायण के कास्ट और क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। रामायण में प्ले करने वाले एक्टर्स अपने किरदार में नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा के पीछे काम करने वाले लोग भी इसमें दिख रहे हैं। दीपिका ने यह फोटो शेयर कर बताया कि इनमें से बहुत से लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'रामायण के कास्ट और क्रू के सभी मेंबर की तस्वीर। सागर साब अपने बेटे के साथ और उनके नीचे डायरेक्शन और कैमरा टीम है। रावण को छोड़कर लगभग सभी वहां थे। जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तब हमें पता चलता है कि हमने क्या पीछे छोड़ दिया। बहुत सारे कास्ट मेंबर अब इस दुनिया में नहीं हैं। भगवान उन सभी की आत्मा को शांति दे।'

मालूम हो कि शो में भक्त हनुमान का रोल निभाने वाले दारा सिंह, भरत का रोल निभाने वाले संजय जोग, सुग्रीव का रोल निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी, मंथरा का किरदार निभाने वाली ललिता पवार और मेघनाथ का रोल निभाने वाले विजय अरोड़ा जैसे कई एक्टर्स अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

बता दें कि दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और दर्शकों को यह शो बहुत पसंद आ रहा है। फिर से इसे टेलिकास्ट किए जाने पर दीपिका ने कहा था कि यह मुश्किल समय है जब लोग भगवान को याद कर रहे हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए। खाली दिमाग शैतान का घर होता है तो इससे पहले कि शैतान यहां अपना घर बनाए उससे पहले भगवान का यहां घर बना दें। मालूम हो कि शो में एक्टर अरुण गोविल राम के रोल में नजर आए थे। वहीं दीपिका ने सीता माता का रोल प्ले किया था और सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर