दीपिका पादुकोण ने फिर शेयर की बचपन की क्यूट फोटो, फैन्स बोले- क्या है कोई खुशखबरी?

बॉलीवुड
Updated Nov 03, 2019 | 18:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटोज शेयर की है। इसके बाद से ही फैन्स उनसे पूछ रहे हैं कि क्या कोई गुड न्यूज है? दीपिका इससे पहले भी प्रेग्नेंसी पर जवाब दे चुकी हैं।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने फैन्स के साथ अपने बचपन की फोटोज शेयर की है।
  • दीपिका पादुकोण इस थ्रो बैक फोटो में बहुत ही क्यूट लग रही हैं।
  • दीपिका के फोटो पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली सेलिब्रिटी हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर चार करोड़ से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। दीपिका ने फैन्स के साथ अपने बचपन की फोटोज शेयर की है। हालांकि, इस पर फैन्स पूछ रहे हैं कि क्या कोई गुड न्यूज है। 

दीपिका पादुकोण इस थ्रो बैक फोटो में बहुत ही क्यूट लग रही हैं। दीपिका कई अलग-अलग पोज में सोते हुए दिख रही हैं। इस फोटो के साथ पद्मावत एक्ट्रेस ने लिखा- दिवाली के बाद का सेलिब्रेशन (Post Diwali Celebration)। 

दीपिका के फोटो पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने इस फोटो में दिल का इमोटिकॉन बनाया है। वहीं, कई फैन्स उन्हें क्यूट कह रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि कोई गुड न्यूज है क्या। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
post diwali celebrations #diwali A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

प्रेग्नेंसी पर कही थी ये बात 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से शादी के बाद से ही प्रेग्नेंसी से जुड़ा सवाल पूछा जा रहा है। दीपिका ने कहा था- कई बार लोग पहले से ही अनुमान लगा लेते हैं जो कई बार सही भी होते हैं। ये हमारी इंडस्ट्री में काफी कॉमन बात हैं। जब ये सब होना होगा वह हो जाएगा। 

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में दीपिका ने कहा- 'मैं और रणवीर बच्चे चाहते हैं लेकिन अभी नहीं। रणवीर को भी मेरी प्रेग्नेंसी की अफवाह के बारे में पता है। लेकिन अभी हम दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
post diwali celebrations #diwali A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 


इन फिल्मों में आएंगी नजर
दीपिका पादुकोण फिल्म छप्पाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म अगले साल यानी जनवरी 2020 में रिलीज होगी। दीपिका के अपोजिट फिल्म में विक्रांत मैसी होंगे।  

 

 

83 में दीपिका कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभाती नजर आएंगी। शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की साथ ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर