स्‍कूल में खूब बातूनी थीं Deepika Padukone, क्‍लास टीचर ने दी थी ये सलाह

बॉलीवुड
Updated Oct 01, 2019 | 10:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बचपन की तस्‍वीरें तो अक्‍सर सामने आती रहती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं क‍ि वह स्‍कूल डेज में कैसी थीं? पद्मावत एक्‍ट्रेस ने खुद इसका खुलासा क‍िया है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone  |  तस्वीर साभार: Instagram

Deepika Padukone बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेसेज में से एक हैं और वैराइटी के किरदार के साथ दर्शकों का द‍िल जीत चुकी हैं। वैसे उनके फैन्‍स ये जरूर जानना चाहते होंगे क‍ि वह बचपन में कैसी थीं और स्‍कूल डेज में टीचर्स उनके लिए क्‍या सोचती थीं। इसका खुलासा दीपिका पादुकोण ने खुद क‍िया है। दरअसल, दीपिका ने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर अपनी स्‍कूल रिपोर्ट्स की तस्‍वीरें शेयर की हैं। 

इन रिपोर्ट्स में उनके बारे में टीचर के कमेंट्स ल‍िखे हुए हैं। एक पोस्‍ट में ये लिखा नजर आ रहा है क‍ि दीपिका पादुकोण क्‍लास में खूब बातें करती थीं। वहीं दूसरी में लिखा है क‍ि उनको टीचर्स की बात मानना सीखना चाह‍िए। और तीसरी पोस्‍ट में लिखा है क‍ि दीपिका शायद द‍िन में भी सपने देखती हैं। इनके साथ दीपिका ने रियली, ओह, हम्‍मम जैसे कैप्‍शन द‍िए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
 

जहां तक वर्क फ्रंट की बात है तो दीपिका की छपाक जनवरी 2020 में रिलीज होगी। वहीं वह रणवीर सिंह के साथ 83 में भी एक छोटे रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, चर्चा है क‍ि वह संजय लीला भंसाली की अगली फ‍िल्‍म में कार्त‍िक आर्यन के साथ नजर आ सकती हैं। तो रणबीर कपूर के साथ उनके प्‍यार का पंचनामा फेम डायरेक्‍टर लव रंजन की अगली फ‍िल्‍म करने की खबरें भी आ रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर