Dharmendra Farm House: बहुत रॉयल और खूबसूरत है धर्मेंद्र का फार्म हाउस, एक्टर ने खुद शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 20:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dharmendra Farm House Video: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने फार्म हाउस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो कि काफी रॉयल और खूबसूरत है।

Dharmendra
Dharmendra 
मुख्य बातें
  • मेगास्टार धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फार्म हाउस का वीडियो शेयर किया
  • इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका फार्म हाउस कितना रॉयल और खूबसूरत है
  • धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो खुद भी नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड मेगास्टार धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और उनके आज भी लाखों फैंस हैं। धर्मेंद्र भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट करते हैं।

एक्टर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जो कि उनके फार्म हाउस का है। उनका फार्म हाउस बेहद रॉयल है। इसमें पहले फार्महाउस की बाहरी हिस्सा नजर आ रहा है जहां विक्टोरियन स्टाइल मूर्ति दिख रही है। साथ ही यहां फाउंटेन भी लगा है। इसके बाद उनके फार्महाउस की झलक देखने को मिलती है जो काफी बड़ा, खूबसूरत और रॉयल है। वीडियो में आगे नजर आते हैं खुद धर्मेंद्र, जो कि सोफे पर बैठकर मेथी के पराठें खा रहे हैं।

धर्मेंद्र के फार्म हाउस का वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

इस वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'हेलो, पराठें खा रहा हूं मेथी वाला, खाएंगे आप? लव यू। मजेदार है.. मेरे खेत की मेथी। बाय।' इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'ये सब कुछ... उसने दिया है जो... चुपचाप... इक दिन.. ले जाएगा वो... जिंदगी... बड़ी खूबसूरत है दोस्तों... जियो इसे... जी जान से जियो... लव यू... चीयर अप।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

धर्मेंद्र का ये वीडियो देखकर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हैं। फैंस लगातार उनके फार्महाउस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस वीडियो में धर्मेंद्र को देखकर भी बहुत खुश हैं। कई फैंस ने कमेंट कर उन्हें लव यू कहा। तो वहीं कई फैंस ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि आप आज भी जमीन से जुड़े हैं। बता दें कि धर्मेंद्र सबसे कामयाब एक्टर्स में से हैं जिन्होंने केवल बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर