Fortune India list 2020: शीर्ष शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में Anushka Sharma और Priyanka Chopra ने बनाई जगह

शीर्ष सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा जगह बनाने में सफल रही हैं। जानिए किसने कौन सा स्थान हासिल किया है।

Anushka Sharma and Priyanka Chopra
अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फॉर्चून इंडिया ने जारी की सबसे शक्तिशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट
  • अनुष्का शर्मा ने इस साल फिर बनाई जगह, स्थान में हुआ सुधार
  • प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल, जानिए किसने कहां बनाई जगह

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने इस साल की फॉर्चून इंडिया लिस्ट 2020 में शीर्ष 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। अनुष्का पिछले दो सीज़न से सूची में जगह बना रही हैं और पिछले साल के 39वें स्थान के मुकाबले अभिनेत्री 36वें स्थान के साथ और ऊपर पहुंच गई हैं। जबकि प्रियंका को रैंकिंग में एक नया स्थान मिला है।

अनुष्का के 'सबसे शक्तिशाली' महिलाओं के रूप में लिस्ट में जगह बनाने की खबरों को अभिनेत्री ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। अनुष्का ने अपनी रैंकिंग में उन्हें शामिल करने के लिए फॉर्च्यून इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

अनुष्का क्लीन स्लेट फिल्मज़ के सह-संस्थापक हैं, यह एक प्रोडक्शन हाउस है जिसकी वह अपने भाई के साथ संयुक्त रूप से मालिक है। इसके बैनर तले NH10, फिल्लौरी, पाताल लोक और बुलबुल जैसी फिल्में बन चुकी हैं। एक्टिंग के बाद अब एक्ट्रेस बतौर निर्माता फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं।

लिस्ट में जगह बनाने पर अनुष्का शर्मा की ओर से साझा किया गया पोस्ट:

Anushka post on being Most powerful women

प्रियंका चोपड़ा ने भी बनाई जगह:

मनोरंजन उद्योग से अनुष्का के अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी 37वीं रैंक हासिल की है। प्रियंका पर्पल पेबल पिक्चर्स की संस्थापक और महिलाओं के अनुकूल डेटिंग ऐप बम्बल में निवेशक हैं। इनके अलावा, प्रियंका ने अमेरिका स्थित होलबर्टन स्कूल में, कोडर्स और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए कॉलेज के लिए एक परियोजना-आधारित विकल्प में भी निवेश किया है।

इस आधार पर बनाई गई लिस्ट: सूची में मूल रूप से व्यापार में शक्तिशाली और प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं जो अपने व्यापार कौशल और सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर अपना प्रभाव डाल रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर