Ranveer Singh के फैशन से प्रभावित Hrithik Roshan ने बीच पर पहनी लुंगी, तस्वीर देख लोगों ने कहा-संस्कारी कृष

Hrithik Roshan Pics: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसके देखने के बाद लोग रणवीर सिंह का मजाक बना रहे हैं।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan 
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है।
  • इन तस्वीरों को देखने के लोग रणवीर सिंह का मजाक बना रहे हैं।
  • ऋतिक आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऋतिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह को टैग किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- फैशन की प्रेरणा...रणवीर सिंह हैं। जिसके बाद लोगों ने रणवीर का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी फैशन के लिए जाने जाते हैं। इवेंट हो या फंक्शन एक्टर अपने मूड के हिसाब से कपड़े पहनते हैं।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। उनके लुक को लोग अक्सर फॉलो करते हैं। वहीं इस तस्वीर में एक्टर लुंगी पहने दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले उनका ये लुक लोगों ने पहले नहीं देखा होगा। एक्टर के इस लुक को देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीच पर ऋतिक रोशन को लुंगी में देखना वाकई दिलचस्प है। 

तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-संस्कारी कृष। दूसरे यूजर ने लिखा-शानदार, इसके अलावा यूजर्स उनके पैरों में लगे चोट को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। दरअसल ऋतिक के पैरो में बैंडेज लगे हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

फिल्मों की बात करें तो एक्टर आखिरी बार 'वॉर' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर काफी दिनों बाद धमाकेदार एक्शन सीन करते दिखाई दिए थे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। वहीं एक्टर अपनी नई फिल्म कृष 4 को लेकर भी चर्चा में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है दीपिका इस फिल्म के लिए पहली पसंद हैं। वहीं दीपिका पादकोण भी ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर