I For India: एक्टिंग के बाद शाहरुख खान ने दिखाया अपनी सिंगिंग का जौहर, गाना सुन अबराम बोले- 'पापा, अब बस करो'

बॉलीवुड
Updated May 04, 2020 | 08:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan performance for I For India concert: आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट के लिए शाहरुख खान ने एक खास गाना गाया। वीडियो में अबराम भी नजर आए।

Shah Rukh Khan performance for I For India concert
Shah Rukh Khan performance for I For India concert  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट के लिए सिंगर बनें शाहरुख खान
  • लॉकडाउन में पॉजिटिव रहने की कही बात
  • बेटे अबराम खान के साथ किया डांस

कोरोना वायरस के चलते कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स ने एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट I For India का आयोजन किया है। इसमें अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स परफॉर्म कर चुके हैं और हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी खास परफॉर्मेंस दी। जो जबरदस्त रही। इस दौरान शाहरुख सिर्फ डोनेशन की अपील तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने अपना एक अलग रूप दिखाया। उनका ये रूप आपने अब से पहले कभी नहीं देखा होगा।

दरअसल आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट के लिए शाहरुख ने अपनी सिंगिंग का जौहर दिखाया। यहां उन्होंने एक खास गाना गाया, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन को कैसे हैंडल करें और इसके बाद क्या अच्छी बातें होने वाली हैं, उसके बारे में बताया। उनका ये नया अंदाज देखने लायक था। खास बात ये है कि शाहरुख के साथ इस परफॉर्मेंस में अबराम खान भी नजर आए। अबराम और शाहरुख ने कूल डांस मूव्ज भी दिखाए। हालांकि शाहरुख को गाता देख अबराम जरूर कहने लगे, 'पापा अब बस करो।'

किंग खान ने अपने परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'सब सही हो जाएगा। म्यूजिक, लिरिक्स और रात भर काम करने के लिए बादशाह और सायनी राज व आई फॉर इंडिया का बहुत आभारी हूं। एडिट के लिए शुक्रिया सुनील। ये सब ताकि मैं गा सकूं। अब भाई, लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहा है, ''पापा अब बस करो।'' पर सब सही हो जाएगा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में दिखे थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई थी। लेकिन अब खबर है कि शाहरुख, राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर