Irrfan Khan Video: इरफान खान ने बर्फीली झील में लगा दी थी छलांग, हालत देख हंसने लगे थे फैमिली मेंबर

Irrfan Khan Throwback Video Viral: इरफान खान के बेटे बाबिल खान लगातार थ्रोबैक वीडियो शेयर कर पिता के उस खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं...

Irrfan Khan Throwback Video Son Babil khan Shares Of His Late Father Swimming Watch video
इरफान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अंग्रेजी मीडियम के स्टार इरफान खान के निधन से उनका परिवार सदमे में है।
  • इरफान खान की फैमिली में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल-आयन हैं।
  • बाबिल खान लगातार थ्रोबैक फोटोज और वीडियो शेयर कर पिता के उस खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं। 

29 अप्रैल 2020 को इरफान खान हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। अंग्रेजी मीडियम के स्टार इरफान के निधन से उनका परिवार सदमे में है। इरफान खान की फैमिली में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल-आयन हैं। इन दिनों बाबिल खान अपने पिता इरफान के लगातार थ्रोबैक फोटोज और वीडियो शेयर कर उस खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं। 
इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जो कि एकबार फिर से इरफान की वो हंसी और जिंदादिली की यादें ताजा कर रहा है। इस वीडियो में हरफन मौला इरफान खान अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताते और उन्हें गुदगुदाते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@babil.i.k) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@babil.i.k) on

इरफान खान इस अनसीन वीडियो में बर्फ की तरह ठंडी झील में गोते लगाते दिख रहे हैं। बर्फ की तरह ठंडे पानी में गोते लगाते इरफान खान खूब चीयर कर रहे हैं लेकिन उनकी आवाज सुनकर साथ मौजूद लोग खूब हंसते दिखे। इसके बाद बाबिल खान ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें इरफान खान लेक के किनारे बैठे पानी में पैर डाले इसे बर्फ बताते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@babil.i.k) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@babil.i.k) on

इतना ही नहीं इरफान खान की बेटे ने उनके एनएसडी वाले अनसीन फोटोज भी शेयर किए हैं। इन ब्लैक एंड वाइट फोटोज में इरफान काफी यंग दिखे। साथ ही वो अपने किसी प्ले की रिहर्सल में नजर आ रहे हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर