जान्हवी कपूर के हाथ पर दिखे चोट के निशान, बर्थडे पर वायरल हुई ये Photo

Janhvi Kapoor Viral Photo: जान्हवी कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। इस फोटो में जान्हवी कपूर के हाथ पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद जान्हवी कपूर जिम जाना नहीं छोड़ा।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor  
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • बर्थडे पर जान्हवी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • इस फोटो में जान्हवी के हाथ में चोट के निशान देखे जा सकते हैं।

मुंबई. जान्हवी कपूर आज (6 मार्च) को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जान्हवी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में जान्हवी के हाथ पर चोट के निशान है, इसके बावजूद वह जिम जा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जान्हवी कपूर के दाएं हाथ पर चोट के निशान को देखा जा सकता है। इसके बावजूद फिटनेस के प्रति उनकी डेडिकेशन बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। उन्होंने अपना जिम सेशन पूरा किया। 

जान्हवी की चोट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उन्हें ये चोट शूटिंग के दौरान लगी है, या फिर वह जिम में वर्कआउट करते हुए घायल हो गई हैं। आपको बता दें कि जान्हवी उन सेलेब्स में से एक हैं जो जिम जाना मिस नहीं करती हैं।  

ये है बर्थडे प्लान 
जान्हवी कपूर 6 मार्च को 23 साल की हो गई हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक जान्हवी का कोई खास प्लान नहीं था और वे इस दिन राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रूही अफ्जा की शूटिंग करने वाली थीं। लेकिन बाद में शूट रद्द हो गया     

जान्हवी ने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया है। अपने बर्थडे पर यानी आज रात जान्हवी फैमिली के साथ डिनर करेंगी। ये डिनर उनकी बड़ी बहन अंशुला कपूर ने अपने घर पर रखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल जान्हवी कपूर कारगिल युद्ध की पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक  गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले महीने यानी अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 

जान्हवी कपूर इसके अलावा राजकुमार राव के अपोजिट हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही आफ्जा में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म दोस्ताना के सीक्वल दोस्तान 2 में कार्तिक आर्यन के साथ भी नजर आने वाली हैं।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर