Janhvi birthday plan: शूटिंग हुई रद्द तो जान्हवी ने बनाया ये खास बर्थडे प्लान, अंशुला के घर करेंगी सेलिब्रेट

Birthday plan of Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर कल यानी 6 मार्च को 23 साल की होने वाली हैं। पहले वे इस दिन शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन अब शूट रद्द होने पर वे खास तरीके से बर्थडे मनाएंगीं।

Janhvi Kapoor birthday plan
Janhvi Kapoor birthday plan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर का बर्थडे प्लान आया सामने
  • अंशुला कपूर के घर मनाएंगी बर्थडे
  • पहले बर्थडे पर करनी वाली थीं शूटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में चेन्नई से लौटी हैं। चेन्नई में श्रीदेवी की प्रार्थना सभा थी, जिसमें जान्हवी और बोनी कपूर शामिल हुए थे। बुधवार रात को ही जान्हवी चेन्नई से मुंबई लौटी हैं। जान्हवी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। जल्द ही वे 23 साल की होने वाली है। 6 मार्च को जान्हवी का बर्थडे है, जिसके लिए खास प्लानिंग की जा रही है।

पहले जान्हवी इस दिन शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन शूटिंग कैंसिल होने पर अब वे अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक जान्हवी का कोई खास प्लान नहीं था और वे इस दिन राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रूही अफ्जाना की शूटिंग करने वाली थीं। लेकिन बाद में शूट रद्द हो गया और जान्हवी ने परिवार के साथ समय बिताने के फैसला लिया। अपने बर्थडे पर यानी आज रात जान्हवी फैमिली के साथ डिनर करेंगी और ये डिनर उनकी बड़ी बहन अंशुला कपूर ने अपने घर पर रखा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anshulakapoor) on

 

बुधवार को ही जान्हवी ने अपनी मम्मी श्रीदेवी की प्रार्थना सभा की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिसमें वे पिंक साड़ी में नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने श्रीदेवी की लिए लिखा कि काश आप यहां होती। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी श्रीदेवी और बोनी कपूर की एक थ्रोबैक फोटो और श्रीदेवी की एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Wish u were here A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जल्द ही जान्हवी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी दिखेंगे। इसके अलावा वे राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ रूही आफ्जाना और कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में काम कर रही हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर