रणबीर कपूर के साथ नाम जुड़ने पर परेशान हो गई थीं जान्हवी कपूर, मां श्रीदेवी ने बताई थी सच्चाई

Janhvi Kapoor Birthday: जान्हवी कपूर का आज बर्थडे है। साल 2017 में खबर आई थीं कि जान्हवी कपूर को रणबीर कपूर पर क्रश है। इस खबर को पढ़कर जान्हवी काफी परेशान हो गई थीं। श्रीदेवी ने इसकी सच्चाई बताई थी।

Ranbir Kapoor, Janhvi Kapoor And Sridevi
Ranbir Kapoor, Janhvi Kapoor And Sridevi 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर आज अपना 23वां बर्थडे मना रही हैं।
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर को रणबीर कपूर पर क्रश था।
  • श्रीदेवी ने इस रिपोर्ट की सच्चाई बताई थी।

मुंबई. जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। जान्हवी ने साल 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उनके को-एक्टर रहे ईशान खट्टर के साथ अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि, बॉलीवुड में आने से पहले जान्हवी को रणबीर कपूर पर क्रश था। हालांकि, श्रीदेवी ने 

मुंबई मिरर की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की पार्टी में जान्हवी कपूर की नजर केवल रणबीर कपूर पर ही टिकी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर से बात करने की बहुत कोशिश कर रही थीं। रणबीर का कटरीना कैफ से ब्रेकअप हुए कुछ ही वक्त हुआ था। 

जान्हवी इस पार्टी में रणबीर के आस-पास ही रही थीं। इस पार्टी में रणबीर अपने दोस्तों आदित्य रॉय कपूर और अनुष्का शर्मा से बात करने में बिजी थे। इस पार्टी में रणबीर कपूर आदित्य रॉय कपूर के साथ आए थे।    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

श्रीदेवी ने बताई थी ये सच्चाई 
श्रीदेवी ने बाद में इन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया था। श्रीदेवी ने बताया था कि इन खबरों को पढ़कर जान्हवी कपूर काफी परेशान हो गई थीं। श्रीदेवी ने कहा था कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।  

श्रीदेवी ने कहा- 'जाह्नवी ने मुझसे कहा, '  मम्‍मी मैं तो गौरी आंटी (गौरी शिंदे, फिल्‍म 'इंग्लिश विंग्लिश की डायरेक्‍टर) के साथ थी।' ऐसे में मैंने उसे समझाया हमारी दुनिया में तुम्‍हारा स्‍वागत है। अगर तुम्‍हें इस इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा बनना है तो इस सब के लिए तुम्‍हें तैयार रहना होगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Miss you everyday A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर अब कारगिल युद्ध की फाइटर पाइलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही आफ्जा में नजर आएंगी। 

जान्हवी कपूर इसके अलावा दोस्ताना के सीक्वल दोस्ताना 2 में काम कर रही हैं। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा कार्तिक आर्यन हैं। जान्हवी करण जौहर की मल्टी स्टारर पीरियड फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर