Taimur unseen photo: करीना कपूर खान ने शेयर की तैमूर की अनदेखी फोटो, लेटे हुए आए नजर

Taimur Ali Khan unseen baby photo: हाल ही में करीना कपूर खान ने सैफ अली खान की बुक पढ़ते हुए फोटो शेयर की थी, लेकिन यहां हमारा ध्यान तैमूर की बेबी फोटो पर गया।

Taimur Ali Khan unseen baby photo
Taimur Ali Khan unseen baby photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर की अनदेखी फोटो आई सामने
  • करीना ने शेयर की थी तस्वीर
  • ये तैमूर की बेबी फोटो है

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने अभी से सबके दिलों में जगह बना ली है। उन्हें बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर स्टार किड कहना गलत नहीं होगा। जब से तैमूर पैदा हुआ हैं, तभी से वे सबके फेवरेट बने हुए हैं। जब भी वे घर से निकलते हैं तो मीडिया के सभी कैमरे उन्हीं पर होते हैं। वैसे तो तैमूर की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, लेकिन हाल ही में उनकी एक अनदेखी तस्वरी सामने आई है।

करीना ने कुछ वक्त पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और तब से वे कई फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सैफ की बुक पढ़ते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वे तन्मयता से किताब पढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में करीना अपना फोन चला रही हैं। लेकिन सैफ के साथ-साथ एक और चीज ने हमारा ध्यान खींचा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

दरअसल इस तस्वीर के बैकग्राउंड में तैमूर की एक फ्रेम की हुई फोटो नजर आ रही है। नवजात तैमूर की ये फोटो अब तक सामने नहीं आई थी। यहां वे क्रिब में लेटे हुए दिख रहे हैं। ये तैमूर की क्लोजअप तस्वीर है। जिसमें वे बेहदे क्यूट लग रहे हैं। वहीं इस फोटो के पास वेकेशन एक फैमिली फोटो भी लगी है, जिसमें तैमूर के साथ करीना और सैफ नजर आ रहे हैं।

हाल ही में तैमूर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वे अपनी मौसी करिश्मा कपूर के घर लंच के लिए गए थे। यहां मीडिया को देखकर तैमूर ने हाथ हिलाकर उन्हें 'Hi' कहा था। तैमूर की फोटोज और वीडियोज फैंस को बहुत पसंद आते हैं।

करीना की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी। जिसमें इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म पर कोरोना वायरस का असर पड़ा, जिसकी वजह से अब इसे फिर से रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा करीना, आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। जो इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर