Kareena on Taimur Girlfriend: तैमूर की गर्लफ्रेंड को लेकर करीना कपूर खान ने कही ये बात, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Kareena talks about Taimur Girlfriend: हाल ही में करीना पूर खान ने तैमूर की गर्लफ्रेंड को लेकर खुलकर बात की। उनकी बात सुनकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Kareena talks about Taimur Girlfriend
Kareena talks about Taimur Girlfriend  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर की गर्लफ्रेंड के बारे में करीना का था ये जवाब
  • बेहद सख्त मम्मी हैं करीना
  • करीना जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की गिनती सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में की जाती हैं। सिर्फ 3 साल की उम्र में ही तैमूर ने अपने ढेरों फैंस बना लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होती रहते हैं। फैंस तैमूर की छोटी-छोटी बातें जानने के लिए भी बेताब रहते हैं। करीना और सैफ भी अक्सर तैमूर के बारे में बात करते हैं।

हाल ही में करीना ने अपने रेडियो शो में तैमूर की गर्लफ्रेंड को लेकर बात की। दरअसल शो में तापसी पन्नू पहुंची थी। इस दौरान तापसी को कुछ ऐसी चीजें पूछी गईं, जिनमें उनको बताना था कि कौनसी स्थिति सेफ (सुरक्षित) है और कौनसी अनसेफ (असुरक्षित)। करीना ने तापसी से पूछा कि अगर आप बेटा अपनी गर्लफ्रेंड घर लेकर आए तो। इस पर तापसी ने करीना को ही इस सवाल का जवाब देने के लिए कह डाला, क्योंकि फिलहाल उनका बेटा और शादी दूर की बात है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

करीना ने इस स्थिति को अनसेफ बताया। ऐसे में तापसी ने उनसे पूछा कि क्या वे तैमूर की गर्लफ्रेंड का पराठों के साथ स्वागत करेंगी, तो करीना ने बहुत फनी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे एक पंजाबी मां हैं और वे उसे (तैमूर की गर्लफ्रेंड) को कहेंगी कि नहीं, यहां मत आओ। करीना का जवाब काफी मजाकिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@taimuralikhanpataudiakanawab) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना जल्द ही होमी अदजानिया की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी। इसमें करीना के साथ इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में हैं। इसके अलावा करीना, आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर