जान्हवी नहीं बल्कि खुशी कपूर पहले करेंगी शादी, इस वीडियो में किए पर्सनल लाइफ से जुड़े ये खुलासे

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और उनकी बहन खुशी कपूर (Khushki Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों ने खुद से जुड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि खुशी पहले शादी करेंगी और मां बनेंगी।

Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor
Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बड़ी बहन जान्हवी कपूर से पहले शादी करेंगी खुशी कपूर
  • जान्हवी और खुशी कपूर दोनों ने इस वीडियो में ये खुलासा किया
  • दोनों बहनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों घर पर ही समय बिता रही हैं औ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी एक महीने पहले देश लौट आईं हैं और इस समय घर पर ही हैं। दोनों बहनें साथ में हैं तो जाहिर है मस्ती तो करेंगी ही और इसके लिए टिकटॉक वीडियो से बेहतर शायद ही कुछ और हो।

हाल ही में दोनों का एक टिकटॉक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों #WhoIsTheMostLikely चैलेंज खेलती दिख रही हैं। दरअसल इसमें दो लोगों से कुछ सवाल पूछे जाते हैं और वो केवल इशारे से यह जवाब देते हैं। इसमें पहला सवाल पूछा गया कि ज्यादा पैसा कौन खर्च करता है? इसपर दोनों ने जान्हवी की तरफ इशारा किया। दूसरा सवाल पूछा गया कि पहले किसके बच्चे होंगे तो दोनों ने खुशी की तरफ इशारा किया। तीसरा सवाल था कि पहले किसकी शादी होगी और इस बार भी दोनों ने खुशी की तरफ ही इशारा किया। वहीं बात आई स्टाइल की कि आखिर दोनों में से किसका स्टाइल बेहतर है तो इसमें भी खुशी ने ही बाजी मारी। तो वहीं दोनों में से ज्यादा मतलबी होने का खिताब भी खुशी ने ही जीता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

मालूम हो कि जान्हवी और खुशी के कपूर का बॉन्ड बहुत स्टॉन्ग है और दोनों अक्सर साथ में समय बिताती हैं। एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया था कि दोनों के बीच कब लड़ाई होती है। उन्होंने बताया था कि उन दोनों के बीच तब तक कोई लड़ाई नहीं जब तक खुशी उनके कपड़े नहीं चुरातीं। जान्हवी ने कहा था, 'जब वो मेरे कपड़े चुराती है तब मुझे गुस्सा आता है। हम दोनों कपड़े शेयर करते हैं लेकिन बिना बताए कपड़े चुराना सही नहीं है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बता दें कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आईं थीं। ये साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक थी। अब जल्द ही वो फिल्म गुंजन सक्सेना, रूही आफ्जा, दोस्ताना 2 और तख्त में दिखाई देंगी। वहीं खुशी जो कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में फिल्म एकैडमी की पढ़ाई कर रही हैं

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर