'कुछ बातें केवल मेरा दिल जानता है' जब शादी और बच्चों पर खुलकर बोलीं थीं लता मंगेशकर

Lata Mangeshkar on Marriage: स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई हैं। लता मंगेशकर के जिंदगी के कई पहलू है। इसमें से एक है कि वह ताउम्र अविवाहिता रही थीं। लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में शादी और बच्चों पर खुलकर बात की थी।

Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar 
मुख्य बातें
  • लता मंगेशकर के साथ फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया है।
  • लता मंगेशकर ने आजीवन शादी नहीं की थी।
  • लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में शादी और बच्चों को लेकर खुलकर बात की थी।

Lata Mangeshkar on marriage and kids. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई। इसी के साथ फिल्म इंडस्ट्री के एक युग का अंत हो गया है। लता मंगेशकर ने ताउम्र शादी नहीं की। हालांकि, कई बार वह अपने इंटरव्यू में प्यार शादी और बच्चों के बारे में बात कर चुकी हैं। 

साल 2013 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar marriage) ने कहा था, 'कुछ ऐसी चीजें हैं जो केवल मेरा दिल जानता है। उसे इसी तरह रहने देते हैं।' इसके अलावा उन्होंने शादी और बच्चों के बिना औरत की जिंदगी अधूरी होने के सवाल पर कहा था, 'लोग ऐसी बात करते हैं। उन्हें नजरअंदाज करना ही सही है। वरना खुशनुमा जिंदगी जीना बेहद मुश्किल हो जाएगा। नकारात्मक उर्जा से दूर रहना ही बेहतर है। मैंने हमेशा ऐसा किया है। 

Lata Mangeshkar passes away – Here's a timeline of her glorious career | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: इस सुपरस्‍टार से मिलता था लता मंगेशकर का पहला नाम, बाद में माता-प‍िता ने बदल दी थी पहचा

खत्म हो जाता है महत्व
लता मंगेशकर ने किरण राव से बातचीत में कहा था, 'सबसे पहले जरूरी है खुशियों को खुद के अंदर ढूंढना और अंदर से पूर्ण महसूस करना। शादी और बच्चों के जरिए अपने सपने पूरा करने से उसका महत्व खत्म हो जाता है।' आपको बता दें कि लता मंगेशकर बचपन में सिंगर कुंदन लाल सहगल की बहुत बड़ी फैन थीं। वह रात भर उनके गाने सुना करती थीं। यही नहीं, वह बचपन में कुंदन लाल सहगल के साथ शादी तक करना चाहती थीं। 

Lata Mangeshkar still in ICU, doctors say trying best for her recovery | Hindi Movie News - Times of India

राज सिंह डूंगरपुर को दिया था दिल 
लता मंगेशकर और राजस्थान की रियासत डूंगरपुर के राजकुमार राज सिंह डूंगरपुर के साथ उनके रिश्ते की काफी चर्चा होती है। दोनों की मुलाकात लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के जरिए हुई थी। हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर काफी अच्छे दोस्त थे। 

लता मंगेशकर के साथ रिश्ता राज सिंह डूंगरपुर के परिवार में तीनों बहनों की शादी शाही परिवार में हुई थी। हालांकि, उनकी मां सुशिला सिंह और मौसी लता के साथ रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। लता मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर आजीवन अविवाहित रहे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर