एक्ट्रेस Meghna Raj ने बेटे को दिया जन्म, पति Chiranjeevi Sarja के निधन के चार महीने बाद बनीं मां

एक्ट्रेस मेघना सरजा मां बन गईं हैं और उन्होंने 22 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया। मेघना के पति व एक्टर चिरंजीवी सरजा का इस साल जून महीने में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था।

Meghna Raj Sarja Delivers Baby Boy |
Meghna Raj Sarja Delivers Baby Boy | 
मुख्य बातें
  • मां बनीं एक्ट्रेस मेघना सरजा, बेटे को दिया जन्म।
  • चार महीने पहले मेघना के पति व एक्टर चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया था।
  • मेघना से साल 2018 में की थी चिरंजीवी से शादी।

एक्ट्रेस मेघना राज सरजा और दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की पत्नी मां बन गईं हैं। मेघना ने आज  (22 अक्टूबर) सुबह बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

चिरंजीवी सरजा के छोटे भाई ध्रुव सरजा की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो नवजात शिशु के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि चिरंजीवी और मेघना की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मेघना की प्रेग्नेंसी के दौरान जून में कार्डियक अरेस्ट के चलते चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया, वो केवल 39 साल के थे। मेघना और चिरंजीवी के बच्चे के जन्म से परिवार और फैंस बेहद खुश हैं, उनके फैंस इस नवजात शिशु को जूनियर चिरू कहकर बुला रहे हैं।  

इसी महीने हुई थी गोद भराई

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में परिवार ने मेघना की गोद भराई की थी। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें महिलाएं उनकी गोद भराई की रस्में पूरी करती नजर आ रही थीं। मेघना का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आया था और उन्होंने उसपर जमकर प्यार बरसाया। फैंस का कहना था कि वो बेसब्री से उनके होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meghana Raj Sarja (@megsraj) on

कौन थे चिरंजीवी सरजा

च‍िरंजीवी सरजा साउथ की फ‍िल्‍मी फैम‍िली से ताल्‍लुक रखते थे। चिरंजीवी ने 2009 में फिल्म वायुपुत्र से अभ‍िनय की दुन‍िया में कदम रखा था। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें वर्धा, चंद्रलेखा, रुद्र तांडव, अम्‍मा आईलवयू जैसी पॉपुलर मूवीज शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें क‍ि च‍िरंजीवी सरजा साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सरजा के भतीजे और एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव सरजा के भाई थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर