मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खोले अर्जुन कपूर के राज, बताया क‍िस बात में हैं कमजोर

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Nov 06, 2019 | 12:40 IST

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अर्जुन कपूर को लेकर बात की है। उन्‍होंने बताया क‍ि दोनों का रिश्‍ता कैसा है और वह अर्जुन की क‍िस बात से सबसे ज्‍यादा परेशान रहती हैं।

Malaika Arora on arjun kapoor
Malaika Arora and Arjun kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram

लंबे समय की लुका-छ‍िपी और अटकलों के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब सभी के सामने साथ आने लगे हैं। सोशल मीड‍िया पर भी दोनों एक दूसरे की पोस्‍ट पर कमेंट करते हैं और पब्‍ल‍िक में भी साथ नजर आने से ह‍िचक नहीं रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्‍यू में अर्जुन के बारे में बहुत कुछ बताया है। उन्‍होंने ये भी खुलासा क‍िया क‍ि वह क‍िस तरह की शादी करना चाहती हैं। 

अर्जुन को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कई राज खोले हैं। उन्‍होंने बताया क‍ि वह क‍िसी के ल‍िए भी परफेक्‍ट पार्टनर हो सकते हैं और दोनों का रिश्‍ता बहुत अच्‍छा है। साथ ही उन्‍होंने ये भी खुलासा क‍िया क‍ि अर्जुन कई मामलों में बहुत अच्‍छे हैं लेकिन वह पैसे को संभाल कर रखना नहीं जानते। वहीं मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया क‍ि अर्जुन को लगता है क‍ि उनकी फोटोग्राफी स्‍क‍िल्‍स अच्‍छी नहीं हैं। 

बता दें क‍ि अर्जुन और मलाइका अरोड़ा हालांक‍ि खुलकर अपना र‍िश्‍ता स्‍वीकारने लगे हैं लेकिन दोनों ने ही ये भी साफ क‍िया है क‍ि उनका जल्‍द शादी का कोई इरादा नहीं है। 

वहीं जहां तक काम की बात है तो अर्जुन कपूर इसी साल 6 द‍िसंबर को र‍िलीज होने वाली फ‍िल्‍म पानीपत में दिखेंगे। इसे आशुतोष गोवार‍िकर डायरेक्‍ट कर रहे हैं। फ‍िल्‍म में संजय दत्‍त दर्शकों को अफगान हमलावर अहमद शाह अब्‍दाली के क‍िरदार में दिखेंगे। 

 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर