Shamita Shetty TikTok Videos: शमिता शेट्टी बनी बच्ची, तोतली जुबान से किया इस गाने की रिक्वेस्ट

TikTok Viral Videos: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भले ही पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद की जाती है।

Shamita Shetty
Shamita Shetty 
मुख्य बातें
  • शमिता शेट्टी का हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • इस वीडियो में शमिता एक बच्ची के रूप में दिखाई दे रही हैं।
  • इस वीडियो को 66.2K लोगों ने लाइक किया है।

जहर, मोहब्बतें, और फरेब जैसी फिल्मों में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी काफी समय से पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार टीवी रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी में नजर आईं थी। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए टिक टॉक पर आए दिन वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है।

शमिता शेट्टी अक्सर अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ टिक टॉक पर नजर आती हैं। वीडियो में दोनों की बहनों की बॉन्डिंग को बेहद पसंद की जाती है। हाल ही में शमिता शेट्टी ने टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बच्ची बनी नजर आ रही हैं। इस दौरान वो अपने तोतले आवाज में गाने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं।

उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस वीडियो को 66.2K लोगों ने लाइक किया है। जबकि 189 लोगो ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस वीडियो में दो चोटी में बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं।

 

शमिता आखिरी बार फिल्म The Tenant में नजर आईं थी। इसके अलावा वो साल 2019 में खतरो के खिलाड़ी सीजन 9 में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में 'मोहब्बतें' से करियर की शुरुआत करने वाली शमिता शेट्टी के लिए फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा।

 

 

एक्ट्रेस की गिनी चुनी फिल्में ही सुपरहिट हुई हैं। टीवी और फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस 3 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर