मां पूछती है Monali Thakur से शादी को लेकर एक ही सवाल, अब पूरे रीति-रिवाज संग सात फेरे लेने का है प्लान

Monali Thakur Maik Richter Wedding Plan: मोनाली ठाकुर ने स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट के मालिक माइक रिचर से साल 2017 में शादी की थी। शादी में एक भी फैमिली मेंबर शामिल नहीं हुआ था...

Monali Thakur mother Every Day ask Questions for wedding ceremony with husband Maik Richter
मोनाली ठाकुर और माइक रिचर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मोनाली ठाकुर ने हाल ही में 3 साल बाद अपनी सीक्रेट शादी का राज खोला है।
  • मोनाली ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड माइक रिचर से साल 2017 में शादी की थी।
  • माइक रिचर स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट के मालिक हैं।

बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने हाल ही में 3 साल बाद अपनी सीक्रेट शादी का राज खोला है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मोनाली ने शादी पर बात की थी। मोनाली ठाकुर ने स्विट्जरलैंड बेस्ड रेस्टोरेंट के मालिक माइक रिचर से साल 2017 में शादी की थी। हालांकि शादी के दिन ही उनके पति को भारत से बाहर भेज दिया गया था। मोनाली ने बताया था कि माइक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भारत आ रहे थे। वह भारत बिना वीजा के ही आ गए थे इसीलिए उन्हें उसी दिन वापस भेज दिया गया था। 

मोनाली ठाकुर ने अब बताया है कि उनका शादी का इरादा छुपा नहीं था। क्योंकि दोनों अपने-अपने काम में उस साल बहुत बिजी थे और शादी करने की कोई प्लानिंग कर नहीं कर रहे थे। इसीलिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन हुआ। शादी की अबतक एक भी सेरेमनी नहीं हुई है यहां तक कि फैमिली वालों के साथ भी...। इसलिए मेरी मां हमेशा पूछती रहती है कि तुम लोग कब सारी सेरेमनी और रस्में करोगे? तब मैं कहती हूं अभी तो लॉकडाउन है हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@monalithakur03) on
 

रीति-रिवाज से शादी करेंगी मोनाली ठाकुर
मोनाली ठाकुर ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो जल्द ही पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगी। इस रस्मों में दोनों के परिवार वाले भी उपस्थिति रहेंगे। बकॉल मोनाली, 'जब चीजें ठीक हो जाएंगी। जब वापस पैसे कमाएंगे और काम करना शुरू कर देंगे तब इसे हम सही तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। यह बहुत ही अपरंपरागत स्थिति है, लोग आमतौर पर अपनी शादी में ऐसा नहीं करते हैं लेकिन हम थोड़े सनकी टाइप के हैं।'

इस वजह से छिपाई थी शादी
मोनाली ठाकुर ने इससे पहले बताया था कि उन्होंने और माइक ने पारंपरिक शादी नहीं की थी इसलिए उन्होंने अब तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोनाली ने बताया कि वो अब भी सार्वजनिक रूप से शादी करने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, मोनाली ने बॉलीवुड में कई गाने गाए हैं इनमें मोह मोह के धागे, संवार लूं, बदरी की दुल्हनिया और जरा जरा टच मी जैसे गाने गाए हैं। वहीं साल 2014 में उन्होंने फिल्म लक्ष्मी से एक्टिंग डेब्यू किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर