किस कदर धोनी के किरदार में उतर गए थे सुशांत? जवाब के लिए बस ये VIDEO ही काफी है

SSR Viral Video on Dhoni Retirement: सिल्वर स्क्रीन पर एक फिल्म से मानो एम.एस.धोनी और सुशांत सिंह राजपूत लोगों के लिए एक व्यक्तित्व बन गए। धोनी को देखो तो सुशांत याद आएं, सुशांत को देखो तो माही।

Sushant and Dhoni on the film 'MS Dhoni: The Untold Story' promotion
फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के दौरान प्रमोशन में सुशांत और धोनी 
मुख्य बातें
  • धोनी के रिटायरमेंट ने फैंस को दिलाई सुशांत की याद
  • फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में हू-ब-हू निभाया था किरदार
  • वीडियो में दिखा- किस कदर सिल्वर स्क्रीन पर एकदम माही बन गए थे सुशांत

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय बीत गया है, इस दौरान उनके फैंस में लगातार उनकी यादें लगातार ताजा हैं, जिन्होंने अभिनेता की मौत की सच्चाई और इंसाफ की मांग की अलख बुझने नहीं दी है। 15 अगस्त को आई एक खबर ने एक बार फिर लोगों के दिलो-दिमाग में सुशांत की यादें ताजा कर दीं। खबर जो भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को लेकर थी। पूर्व कप्तान ने शनिवार शाम संन्यास की घोषणा कर दी।

धोनी को क्रिकेट प्रेमियों ने उनके करियर के कई सालों के लंबे सफर के दौरान तो देखा ही लेकिन इस जबरदस्त खिलाड़ी की पूरी यात्रा को फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने चंद घंटों में ताजा कर दिया, मानो खुद माही सिल्वर स्क्रीन पर उतर आए हों और ये कारनामा कर दिखाया था दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने।

इस फिल्म के बाद क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस के मन में जैसे अलग-अलग क्षेत्र के दो लोग एक ही व्यक्तित्व की तरह हो गए। समानताएं इतनी ज्यादा थीं कि सुशांत को देखो तो धोनी की याद आती और धोनी को देखो तो सुशांत की।

अब पूर्व भारतीय कप्तान के क्रिकेट को अलविदा कहने के मौके पर एक वीडियो वायरल हुआ है बतौर धोनी की फिल्म में अभिनेता के अभिनय की काबिलियत को दर्शा रहा है और यह भी कि सुशांत किस कदर धोनी के किरदार में उतर गए थे। फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की टीम ने माही के रोल पर कितनी मेहनत की इसकी स्पष्ट झलक असल और फिल्मी क्लिप की तुलना करने पर मिलती है। यहां वायरल वीडियो देख सकते हैं।

'रणजी खेल जाओगे तुम...'
धोनी ने खुद कई मौकों पर सुशांत की तारीफ की थी और खास तौर पर अभिनेता के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर तो वह चौंक गए थे। धोनी ने मजाक में कहा था कि अब सुशांत कुछ तो नहीं तो रणजी में क्रिकेट खेल ही सकते हैं। साथ ही यह भी बताया था कि सुशांत ने एम.एस. तरह बनने के लिए उनसे कितने ज्यादा सवाल पूछे।

सुशांत के सुसाइड के बाद भी एमएस धोनी के इस घटना से बेहद निराश होने की खबरें सामने आई थीं और उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि प्रतिभाशाली अभिनेता की मौत के बाद दिग्गज क्रिकेटर बेहद दुखी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर