Pati Patni Aur Woh: कार्तिक आर्यन की फिल्म से हटा विवादित शब्द 'बलात्कारी', अब इसका हुआ इस्तेमाल

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 15:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kartik Aaryan Movie: 6 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो के विवादित डायलॉग में से बलात्कारी शब्द को बदल दिया गया है। पहले बताया जा रहा था कि इस शब्द को म्यूट किया गया है हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

Kartik Aaryan with Bhumi Pednekar
Kartik Aaryan with Bhumi Pednekar 
मुख्य बातें
  • पति पत्नी और वो के विवादित मेरिटल रेप से जुड़े शब्द को फिल्म में म्यूट नहीं किया गया बल्कि बदला गया है
  • फिल्म में अब बलात्कारी की जगह बैड संस्कारी शब्द का इस्तेमाल किया गया
  • मालूम हो कि ट्रेलर लॉन्च होने के बाद इस शब्द को लेकर काफी विवाद हुआ था

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो इसका ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से यह चर्चा में है और इसकी वजह है फिल्म का एक विवादित डायलॉग। ट्रेलर में कार्तिक आर्यन यानी चिंटू त्यागी कहते हैं, 'बीवी से सेक्स मांग लें तो हम भिखारी, बीवी को सेक्स ना दें तो हम अत्याचारी और किसी तरह जुगाड़ लगा के सेक्स हासिल कर लें ना तो बलात्कारी भी हम हैं।'

फिल्म के इस डायलॉग को लेकर विवाद शुरू हो गया। फिल्म में मेरिटल रेप (वैवाहिक रेप) जैसे मुद्दे का इस तर मजाक बनाया और इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इस डायलॉग को लेकर हुए इतने हंगामे के बाद कहा गया था कि मेकर्स ने फिल्म में इस शब्द को म्यूट (Mute) कर दिया है। लेकिन अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो यह सामने आया है कि फिल्म में इस शब्द को म्यूट नहीं किया गया बल्कि 'बलात्कारी' शब्द को 'बैड संस्कारी' से बदल दिया गया है।

डायलॉग में इस बदलाव की वजह मानी जा रही है कि मुमकिन है मेकर्स के पास इसके अलावा कोई ऑप्शन ना हो और कार्तिक आर्यन की लिप्सिंग से मिलता जुलता कोई शब्द उन्हें फिल्म में जोड़ना हो जिसके चलते यह शब्द सुना गया। 

मालूम हो कि फिल्म पति- पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म आज यानी 6 दिसंबर को रिलीज हुई है, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म साल 1978 में इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म की रीमेक है। वहीं फिल्म में एक्टर अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

6 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की बड़े पर्दे पर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म पानीपत से टक्कर हो रही है। पानीपत में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर