Sophie Turner Pregnant: प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर, पिछले साल की थी शादी

Sophie Turner Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने पिछले साल जो जोनस से शादी की थी और अब जल्द ही दोनों पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Sophie Turner with Priyanka Chopra and husband Joe Jonas
Sophie Turner with Priyanka Chopra and husband Joe Jonas 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं
  • सोफी ने पिछले साल लॉस वेगस में पॉप सिंगर जो जोनस से शादी की थी
  • मालूम हो कि सोफी टर्नर गेम ऑफ थ्रोन्स में सैंसा स्टार्क के रोल में थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोफी ने पिछले साल लॉस वेगस में पॉप सिंगर जो जोनस से शादी की थी। यह पहली बार है जब दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं जिसे लेकर ना केवल कपल बल्कि उनका पूरा परिवार काफी एक्साइटेड है।

जानकारी के मुताबिक 23 साल की सोफी चार महीने की प्रेग्नेंट हैं और अभी शुरुआती समय होने के चलते दोनों परिवार अपनी भावनाओं को खुद तक ही रखना चाहते हैं। हालांकि अब तक कपल ने और जोनस फैमिली ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक सोफी अपने शरीर में आ रहे बदलावों को छिपाने के लिए खुद अपने कपड़े चुन रही हैं और ऐसे कपड़े पहन रही हैं जिससे उनकी प्रेग्नेंसी का पता ना चले।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happiness begins with you, bub ? A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

इस साल जनवरी में दोनों ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहुंचे थे और लंदन में स्पॉट हुए। इस दौरान सोफी ने ढीली स्वेटशर्ट पहनी थी। मालूम हो कि दोनों ने साल 2016 में एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था जिसके बाद सोफी ने पिछले साल मई में लॉस वेगस में जो जोनस से शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने फ्रांस में अपने अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। 

जोनस फैमिली की तीनों बहुएं

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
? #wivesontour @daniellejonas @sophiet A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि जो जोनस के बड़े भाई केविन 32 साल के हैं जिन्होंने साल 2009 में अमेरिकी एक्ट्रेस डेनियल जोनस से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां एलेना रोज और वेलेंटीना एंजेलीना हैं। वहीं उनके छोटे भाई निक जोनस ने साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादी की थी। मालूम हो कि सोफी वैसे तो प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 15 साल छोटी हैं। सोफी की प्रियंका और डेनियल के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। 

 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर