महिला दिवस पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, कहा- इसे सिर्फ एक दिन क्यों मनाएं

Rakul Preet Singh on Womens Day: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में होली और महिला दिवस के बारे में बात की। महिला दिवस के बारे में उन्होंने कहा कि हमें इस दिन को केवल एक दिन क्यों मनाना चाहिए?

Rakul Preet Singh
Rakul Preet Singh 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में महिला दिवस के बारे में बात की
  • रकुल ने कहा कि हमें साल में केवल एक दिन महिला दिवस क्यों मनाना चाहिए?
  • उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास हर महिला का सम्मान करना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया कि इस साल होली पर वह काम में व्यस्त रहेंगी। होली को लेकर अभिनेत्री का प्लान पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं होली वाले दिन शूटिंग करने वाली हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की याद को भी शेयर किया।

रकुल ने अपने बचपन को याद कर रहा, 'हम बचपन में बहुत ही गंदे तरीके से होली खेलते थे। मैंने नौवीं या दसवीं कक्षा में होली खेलना बंद कर दिया, क्योंकि तब तक आप जान जाते हैं कि इससे कितना पानी बर्बाद होता है। वहीं इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। तब से मैंने सिर्फ सूखी होली खेली है, मैं अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मिलती हूं और ढेर सारी मिठाइयां और तरह-तरह के खाने खाती हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) on

 

वहीं शेरिल के आठवें फेमिना मिस स्टाईलिस्टा वेस्ट 2020 के दौरान मीडिया से मुखातिब होने पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बात की और कहा, 'मैं महिला दिवस पर भरोसा नहीं करती हूं। हम पुरुष दिवस तो नहीं मनाते हैं, तो हम सिर्फ एक दिन महिला दिवस क्यों मनाएं? मेरा मानना है कि हमें हर दिन नारीत्व का जश्न मनाना चाहिए। मेरा मानना है कि हमें अपने आसपास की हर महिला का सम्मान करना चाहिए, यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। ऐसा कर हम महिला दिवस और भी बेहतर तरीके से मना सकते हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत आखिरी बार इस साल रिलीज हुई फिल्म शिमला मिर्च में नजर आईं थीं। रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और हेमा मालिनी भी थीं। अब वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म अटैक में दिखेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर