Deepika Padukone की दोस्त की शादी में रणवीर सिंह ने गाया ये गाना, स्टेज पर पत्नी संग जमकर नाचे  

बॉलीवुड
Updated Nov 09, 2019 | 17:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranveer singh Video: दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीर में रणवीर सिंह जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer Singh dance video
Ranveer Singh dance video 
मुख्य बातें
  • दीपिका अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचीं
  • शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं
  • संगीत सेरेमनी के दिन दीपिका और रणवीर जमकर डांस करते नजर आए

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में बेंगलुरु में दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान वो ना सिर्फ शादी को एन्जॉय करती दिखीं बल्कि पति रणवीर संग जमकर डांस करती नजर आईं। बता दें कि दोस्त की प्री-वेडिंग पार्टी में दीपिका के साथ-साथ उनके पति रणवीर सिंह भी शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में दीपिका ,सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि उनका लहंगा काले और गोल्डेन कलर का है। तस्वीर में एक्ट्रेस दोस्त और मेहमानों के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। पार्टी में एक्ट्रेस जहां एक तरफ अपनी स्टाइलिश ड्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं वहीं रणवीर सिंह के डांस की भी काफी चर्चा हो रही है।

दरअसल पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय का गाना अपना टाइम आएगा पर रैप करते भी दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RANVEER / DEEPIKA / FAN PAGE (@deepveer_myheartbeat) on

बता दें कि रणवीर किसी भी पार्टी में जाते हैं अपने अंदाज से लोगों का दिल असानी से जीत लेते हैं। इसका सबूत सामने आए वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो में रणवीर सिंह का अंदाज देखते बन रहा है। वहीं दीपिका दोस्त की पार्टी में आए मेहमानों के साथ जश्न को जमकर एन्जॉय करती दिखीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RANVEER / DEEPIKA / FAN PAGE (@deepveer_myheartbeat) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RANVEER / DEEPIKA / FAN PAGE (@deepveer_myheartbeat) on

इसके अलावा दीपिका फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं छपाक को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर