रिया चक्रवर्ती ने Sushant Singh Rajput को किया बर्थडे विश, सामने आईं अनसीन रोमांटिक फोटोज

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty Photos Viral: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में रिया और सुशांत की क्लोजनेस साफ दिख रही है...

Sushant Singh Rajput Birthday Rhea Chakraborty Send Best Wishes To him
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
  • अब रिया ने सुशांत के 34वें बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
  • रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह के साथ अनसीन फोटोज शेयर की हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज(21 जनवरी) अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक उन्हें सोशल मीडिया पर बेस्ट विशेज भेज रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रिया ने सुशांत के साथ वालीं कुछ अनसीन फोटोज शेयर कर एक खास मैसेज लिखा है।  
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसमें एक फोटो में रिया और सुशांत पार्क की बेंच पर बैठे साथ टाइम बिताते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों बोट में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों फोटो में रिया और सुशांत की क्लोजनेस साफ दिख रही है। 
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिखा, 'सबसे सुंदर सुपरमैसिव ब्लैक होल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ये होल अपनी मानवता के लिए जाना जाता है। क्रेजी डायमंड की तरह साइन करो।' रिया की बधाई को एक्सेप्ट करते हुए सुशांत ने उन्हें धन्यवाद दिया है। सुशांत सिंह ने कमेंट कर लिखा, 'थैंक्यू मेरे रॉकस्टार।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rhea_chakraborty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sushantsinghrajput) on

खबरें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही लिव इन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक ही जगह घर तलाश रहे हैं। दोनों एक नए बड़े घर की तलाश में हैं जहां पर वो साथ रह सकें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rhea_chakraborty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sushantsinghrajput) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत जल्द फिल्ममेकर मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा में नजर आएंगे। इसमें वो संजना सांघी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं रिया जल्द अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ अपकमिंग फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। ये फिल्म 17 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर