Rhea Chakraborty ने कठिन समय में बढ़ाया मदद का हाथ, लिखा- मुझे किसी भी तरह की मदद के लिए मैसेज कर सकते हैं...

Rhea Chakraborty offers help: कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं इनमें बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। रिया चक्रवर्ती भी अब लोगों की मदद करने के लिए आगे आई हैं।

Rhea Chakraborty Bollywood Actress offer help In Social Media
रिया चक्रवर्ती। 
मुख्य बातें
  • COVID-19 की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है।
  • इस मुश्किल समय में, लोग दूसरों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
  • रिया चक्रवर्ती भी अब लोगों की मदद करने के लिए आगे आई हैं।

COVID-19 की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई राज्यों के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों को हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल पा रहा है। इस मुश्किल समय में, लोग दूसरों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

कई लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं इनमें बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हैं। जो कि लोगों की मदद करने के लिए अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती भी इस लिस्ट का हिस्सा बन गई हैं जो लोगों को मदद की पेशकश कर रही हैं।

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर इसके लिए एक खास स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'इस कठिन समय में यूनिटी बहुत जरूरी है। उन सभी लोगों की मदद करें जिनकी आप कर सकते हैं। मदद या बड़ी-छोटी नहीं होती हेल्प, हेल्प होती है। मुझे किसी भी तरह की मदद के लिए आप मैसेज कर सकते हैं। मैं पूरी कोशिश करूंगी उसे पूरा करने की। अपना ध्यान रखना, दयालु बने... सभी को मेरी तरफ से प्यार और शक्ति, रिया।'

रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर हाल ही में एक्टिव हुई हैं। अब उन्होंने लगातार देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच अपनी ओर से लोगों को मदद ऑफर की है। 

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस आ रही हैं। बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून 2020 को हुए निधन के बाद रिया को एनसीबी के सवालों से लेकर एक महीने जेल और ड्रग से संबंधित आरोप का सामना करना पड़ा। हालांकि अब वह विश्वास बनाए रखते हुए आगे बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर रबींद्रनाथ टैगोर की गीतांजलि की कुछ लाइन पोस्ट की थीं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टन डिसूजा के साथ फिल्म चेहेरे में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर