ऋषि कपूर के निधन को एक महीना बीतने पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, दामाद भारत ने भी ऐसे किया याद

Riddhima Kapoor Remembers Father: एक्टर ऋषि कपूर के निधन को एक महीना बीतने पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भारत साहनी ने उन्हें याद किया।

Rishi Kapoor with Family
Rishi Kapoor with Family  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के निधन को बीता एक महीने
  • पिता के निधन को महीनाभर बीतने पर भावुक हुई बेटी रिद्धमा
  • दामाद भारत साहनी ने भी किया ऋषि कपूर को याद

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन को आज (30 मई) एक महीना हो गया है। उन्होंने 30 अप्रैल को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनके निधन को एक महीना बीतने पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भारती साहनी ने उन्हें याद किया है।

रिद्धिमा ने थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें वो, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, भारत साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'आज एक महीना बीत गया, आप हमें याद आते हैं।'

दामाद ने ऐसे किया याद

इस मौके पर ऋषि कपूर के दामाद ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। ऋषि कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए भारत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा था, 'जो प्यार आपने मुझे दिया वो मैं कभी नहीं भूलूंगा। जो थोड़ा समय मैंने आपके साथ बिताया उसमें आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं आज टूट गया हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। लव यू और आप बहुत याद आओगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे पापा।' मालूम हो कि देश में लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा और भारत ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। इसके बाद वो सड़क के रास्ते मुंबई पहुचें थे जिसके बाद ऋषि की प्रेयर मीट रखी गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bharat Sahni (@brat.man) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

ऋषि कपूर को फिर हो गया था कैंसर

बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। ऋषि कपूर करीब एक साल तक इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे, इस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ थीं। वहां ऋषि कपूर का करीब एक साल तक इलाज चला जिसके बाद पिछले साल सितंबर में वो देश वापस लौट आए थे। देश लौटकर ऋषि कपूर ने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें फिर से कैंसर हो गया था जिसके चलते  29 अप्रैल की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अगली सुबह उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर