Roopa Ganguly Birthday: चीर हरण सीन के बाद फूट-फूटकर रोई थीं रूपा गांगुली, 'दुशासन' से नहीं की थी बात

Roopa Ganguly Birthday: रूपा गांगुली का आज बर्थडे है। रूपा को पहचान महाभारत में द्रौपदी के किरदार से मिली। हालांकि, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ बेहद परेशानियों से भरी है। जानिए रूपा गांगुली के बारे में खास बातें...

Rupa Ganguly
Rupa Ganguly 
मुख्य बातें
  • रूपा गांगुली का आज बर्थडे है।
  • रूपा गांगुली को पहचान बीआर चोपड़ा के शो महाभारत से मिली थी।
  • रूपा गांगुली से पहले द्रौपदी का रोल पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था।

मुंबई. महाभारत की द्रौपदी यानी रूपा गांगुली का आज बर्थडे है। रूपा गांगुली को पहचान बीआर चोपड़ा के शो महाभारत से मिली थी। टीवी और हिंदी फिल्मों के अलावा रूपा गांगुली बंगाली फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। 

रूपा गांगुली से पहले द्रौपदी का रोल पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था। जूही अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में बिजी थीं। जूही चावला के अलावा राम्या कृष्णनन को भी रोल ऑफर हुआ था।

महाभारत का चीर हरण का सीन काफी चर्चा में रही थी। इस सीन के बाद रूपा फूट-फूटकर रोईं थीं। रूपा गांगुली ने बताया था कि- 'चीर हरण के सीन के बाद मैं कभी दुशासन के साथ फ्रेंडली नहीं थीं। मैंने उनसे ज्यादा बात नहीं की थी।'

रुक जाया करती थीं ट्रेन
रूपा गांगुली ने बताया कि शो को इतना पसंद किया जाता था कि ट्रेन स्टेशन पर इसलिए रुकती थीं ताकि लोग महाभारत देख सकें। एक्ट्रेस ने कहा, 'हमें यह पता चला कि ट्रेनें अक्सर उन स्टेशनों पर रुक जाती थीं, जहां टीवी हुआ करते थे ताकि लोग महाभारत देख सकें।'

रूपा गांगुली ने बताया कि पहले वो शो की शूटिंग में इतनी बिजी हुआ करती थीं कि वो कभी टीवी पर महाभारत देख ही नहीं पाईं, तो हमें कभी यह अहसास ही नहीं हुआ कि शो इतना बड़ा हिट हो गया था। 

विवादों में रही पर्सनल लाइफ 
रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में रहीं। रूपा ने साल 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था। वह एक हाउसवाइफ की तरह रहने लगी थीं। 

एक इंटरव्यू में रूपा ने बताया कि तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की। पहली बार अपने बेटे आकाश के जन्म से पहले और दो बार उनके जन्म के बाद। रूपा ने बताया था कि उनका और उनके पति का अक्सर झगड़ा हुआ करता था। साल 2006 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर