Salman Khan New Film: चौथी बार साथ आएगी सलमान खान-कबीर खान की जोड़ी, चिड़ियाघर में करते दिखेंगे ये काम!

Salman Khan Kabir Khan Next Film: सलमान खान और कबीर खान फिर से साथ आने वाले हैं। सलमान और कबीर अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर लगातार मीटिंग्स और डिस्कशन कर रहे हैं...

Salman Khan play Zookeeper role in Kabir Khan Next Film
कबीर खान और सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram

सलमान खान एक बार फिर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि सलमान फिर से डायरेक्टर कबीर खान के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों चौथी बार नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे। जैसा कि पहले सलमान खान और कबीर खान ने साथ में एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट को मिलाकर तीन फिल्में की हैं। इसमें से फिल्म बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर हिट रही थीं हालांकि ट्यूबलाइट को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार नहीं मिला था। लेकिन अब सलमान खान और कबीर खान फिर से साथ आने वाले हैं। 
रिपोर्ट्स सामने आई है कि सलमान और कबीर अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर लगातार मीटिंग्स और डिस्कशन कर रहे हैं। इस नई फिल्म की अनाउंसमेंट जून में होगी। साथ ही सलमान खान की ये नई फिल्म साल 2020 के आखिरी महीनों में फ्लोर पर आएगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kabirkhankk) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kabirkhankk) on

 

बताया जा रहा है कि सलमान खान की ये फिल्म एक्शन ड्रामा होगी। इसमें एक इंडियन जू कीपर(चिड़िया घर की देखरेख करने वाला) की जर्नी को दिखाया जाएगा। जो कि लंबी यात्रा करके एक पांडा को वापस लाने और जू को बचाने के लिए चीन पहुंचता है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kabirkhankk) on


फिल्ममेकर कबीर खान ने सलमान खान को वैसे कई आइडियाज नरेट किए हैं। जो कि उन्हें पसंद भी आए हैं लेकिन फिलहाल फाइनल नरेशन का इंतजार है। कबीर सिंह अभी अपनी स्पोस्ट्स ड्रामा फिल्म 83 की रिलीज के बाद ही इस नए प्रोजेक्ट में व्यस्त होंगे। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kabirkhankk) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kabirkhankk) on


आपको बताते चलें फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में बिजी हैं। उनकी ये फिल्म ईद 2020 को रिलीज हो रही है। सलमान खान इस फिल्म के बाद ही किसी अन्य प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू करेंगे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर