सलमान खान पर आज भी है 1 रुपए 25 पैसे उधार, साइकिल मैकेनिक के सामने हुए थे शर्मिंदा

सलमान खान आज करोड़ों के मालिक है। हालांकि, आज भी सलमान खान पर साइकिल मैकेनिक के 1.25 रुपए उधार है। इसका खुलासा खुद दबंग खान ने किया है। जानिए क्या है ये किस्सा...

Salman Khan
Salman Khan 
मुख्य बातें
  • सलमान खान पिछले दिनों मुंबई पुलिस के प्रोग्राम उमंग में शामिल हुए थे।
  • सलमान ने बताया कि कैसे वह एक साइकल मैकेनिक के आगे शर्मिंदा हो गए थे।
  • सलमान खान को आज भी मैकेनिक के 1.25 रुपए उधार में चुकाने है।

मुंबई. सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 13 को होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस मिली है। हालांकि, करोड़ों के मालिक सलमान खान को आज भी लगभग डेढ़ रुपए उधार में चुकाने है। सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। 

सलमान खान पिछले दिनों मुंबई पुलिस के प्रोग्राम उमंग में शामिल हुए थे। इस दौरान सलमान ने बताया कि कैसे वह एक साइकल मैकेनिक के आगे शर्मिंदा हो गए थे। बकौल सलमान-'मैं हाल ही में मैकेनिक के पास गया जहां बचपन में साइकिल बनवाया करता था।

सलमान बताते हैं- मैंने शॉर्ट्स पहने हुए थे और मेरे पास पैसे नहीं थे। मैंने कहा काका ठीक कर दें, मैं बाद में आपको पैसे दे दूंगा। मुझसे काका ने कहा-'तू बचपन में भी ऐसा ही करता था। तूने एक बार बहुत पहले साइकिल ठीक कराया था  आजतक उसके पैसे नहीं दिए। तेरे आज भी 1.25 रुपए उधार है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Keep being fit India and wish u all a very Happy Republic Day ... A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने इवेंट में बताया मैंने जब पैसे देने गया तो उन्होंने लेने से साफ इंकार कर दिया। सलमान ने इसके अलावा कटरीना कैफ से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया। सलमान ने बताया कि वह केवल कटरीना कैफ की फोटो जूम करके देखते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#iifa2019 A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुडा और जैकी श्रॉफ हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A big thank u to all my fans ... A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान खान ने साल 2021 में रिलीज होने वाली फिल्म की घोषणा कर दी है। सलमान साल 2021 ईद में कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगे। ये फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्टर फरहाद शामजी डायरेक्ट कर रहे हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर