दुबई में खास अंदाज में मनाया गया Shah Rukh Khan का जन्मदिन, बुर्ज खलीफा पर दिखाया किंग खान का वीडियो

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों दुबई में हैं और यहां हाल ही में उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बुर्ज खलीफा पर उनकी वीडियो प्ले कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।

Shah Rukh Khan with Daughter Suhana Khan
Shah Rukh Khan with Daughter Suhana Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने दुबई में मनाया अपना 55वां जन्मदिन।
  • किंग खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया उनका वीडियो।
  • शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा शुक्रिया।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपने परिवार संग दुबई में हैं, जहां हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दुबई की इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर दिखाई गई जिसका वीडियो पहले सामने आ चुका है। अब उन्होंने खुद ये फोटो शेयर की जिसमें वो बुर्ज खलीफा के अपोजिट खड़े हैं और पीछे इमारत पर उनकी तस्वीर के साथ हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान लिखा नजर आ रहा है। 

शाहरुख खान ने शेयर की फोटो

इस फोटो को शेयर कर शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें बुर्ज खलीफा पर अपनी तस्वीर देख कैसा लगा। शाहरुख ने लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची इमारत पर खुद को देखना बहुत अच्छा है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाब्बर मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे सबसे बड़ी स्क्रीन पर ले आए। थैंक्स और लव यू ऑल। दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए और मुझे यह बहुत पसंद आया।'

सुहाना ने भी शेयर की खास तस्वीर

वहीं सुहाना खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पिता शाहरुख खान संग फोटो पोस्ट की जिसमें दोनों बुर्ज खलीफा के सामने खड़े हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने शाहरुख का वीडियो पोस्ट किया जिसमें पीछे बुर्ज खलीफा पर उनका बर्थडे वीडियो प्ले होता नजर आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

इन सेलेब्स ने किया विश

मालूम हो कि शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तो वहीं तमाम सेलेब्स ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए पोस्ट किए जिसमें आमिर खान, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख एटली कुमार की फिल्म में नजर आएंगे। खबरें हैं कि इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे, जिसमें वो पिता और बेटे के रोल में होंगे। इसके अलावा वो दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान में भी दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर