Shilpa Shetty Daughter: 40 दिन की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Shilpa Shetty Shares Photo of Daughter Samisha: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी आज 40 दिन की हो गईं हैं और इस मौके पर एक्ट्रेस ने फैमिली फोटो शेयर कर ये बात लिखी।

Shilpa Shetty with her Family
Shilpa Shetty with her Family 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी 40 दिन की हो गई है
  • शिल्पा ने बेटी संग अपनी फैमिली फोटो शेयर कर ये बात लिखी
  • मालूम हो कि शिल्पा पिछले महीने सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी के जरिए अपने फैंस से भी जुड़ी हुईं हैं। शिल्पा अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। पिछले महीने उन्होंने अपने फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो दूसरी बार मां बन गईं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इसी के साथ शिल्पा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा शेट्टी कंद्रा रखा है।

शिल्पा ने अब अपनी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा, बेटा वियान कुंद्रा और बेटी समीशा नजर आ रही हैं। शिल्पा ने समीशा को गोद में लिया हुआ है। इस फोटो में समीशा व्हाइट कलर के कपड़े और हेयरबैंड पहने हुए हैं हालांकि इसमें उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर शिल्पा ने बताया कि उनकी बेटी आज 40 दिन की हो गई है, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'समीशा शेट्टी कुंद्रा ने आज अपने 40 दिन पूरे कर लिए। हिंदू धर्म में इसे एक मां और बच्चे के लिए मील का पत्थर बताया गया है। रस्म के मुताबिक आज हमें घर से पहली बार बाहर जाकर इसे मंदिर ले जाना चाहिए था लेकिन आज के हालात को देखते हुए वो मुमकिन नहीं है। इसलिए हम घर के मंदिर में ही आशीर्वाद लेंगे। यह मुझे यह महसूस करवाता है कि अगर चीजें मारे मुताबिक नहीं होतीं फिर भी ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए हमें आभारी होना चाहिए। तो अगले 20 दिन तक मैं यह मानने जा रही हूं कि मैं हर दिन के लिए आभारी हूं।'

शिल्पा ने आगे लिखा, 'आज से शुरुआत कर रही हूं, मैं आभारी हूं कि मेरे साथ मेरा स्वस्थ परिवार है। इस समय को दुनिया की सभी बेहतरीन चीजों और हमारे जीवन में मौजूद सभी पॉजिटिव चीजों को धन्यवाद देने में लगाते हैं। यह बताते हुए मुझसे जुड़ें कि आप किस बात को लेकर आभारी हैं। प्यार और आभार। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

मालूम हो कि शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थीं। शिल्पा दूसरी बार सरोगेसी के जरिए मां बनीं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उनके बेटे वियान कुंद्रा का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर