Shilpa Shetty Wedding Anniversary: शादी की 10वीं सालगिरह पर शिल्‍पा शेट्टी ने पति को किया लिप-लॉक, VIDEO

बॉलीवुड
Updated Nov 22, 2019 | 09:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिलकश अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। शादी की सालगिरह मनाने के ल‍िए दोनों जापान गए हैं।

Shilpa shetty and raj kundra
Shilpa shetty and raj kundra 

दिलकश अदाकारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। शादी की सालगिरह मनाने के ल‍िए दोनों जापान गए हैं। इस दौरान शिल्‍पा ने राज को लिप लॉक किस कर शादी की सालगिरह की बधाई दी है। शिल्‍पा और राज का लिप लॉक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। यह वीडियो शिल्‍पा के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी मौजूद है। 

बता दें कि जापान की राजधानी क्‍योटो में शिल्‍पा शेट्टी ने यह लिप लॉक वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में दो बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यह जगह भी काफी रोमांटिक है। इनके आस-पास पेड़ नजर आ रहे हैं और जमीन पर ढेर सारे पत्ते बिखरे हुए हैं। 

इस वीडियो के साथ शिल्‍पा ने दिल की बात भी लिखी है। उन्‍होंने ल‍िखा है- 'ताजी हवा और प्यार पर जिंदा हूं.. ये जगह किसी पोस्टकार्ड जैसी लगती है! इसे देखकर लगता है कि प्रकृति जितनी अनछुई रहेगी उतनी ही खूबसूरत रहेगी। क्योटो में सिर्फ खूबसूरत रंग ही नहीं मिले बल्कि किस भी मिला है। हैप्पी एनिवर्सरी'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा संग शादी की थी। दोनों ने पहले काफी समय एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए। 



शिल्‍पा शेट्टी के फिटनेस का हर कोई दीवाना है, लड़कियां तो उनकी जैसी फिगर पाने की चाह रखती हैं। 44 साल की शिल्‍पा उनकी अदाकाराओं में से हैं जो उम्र को मात देती हैं। फिटनेस डीवा  मानी जाने वाली शिल्पा ने अपनी जिंदगी में कड़ा संघर्ष करके फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया। शिल्पा शेट्टी ने फिल्म बाज़ीगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर