रेलवे स्टेशन की दीवारे रंगने से लेकर पजामा पार्टी तक, सोशल मीडिया पर छाईं श्लोका मेहता की फोटोज

मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो रेलवे स्टेशन की दीवारें रंगती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

Shloka Mehta
Shloka Mehta 
मुख्य बातें
  • श्लोका मेहता की कुछ पुरानी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं
  • कुछ तस्वीरों में श्लोका मेहता रेलवे स्टेशन की दीवारें पेंट करती दिख रही हैं
  • तो वहीं उनकी पजामा पार्टी की तस्वीरें भी सामने आईं है

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर चर्चा में बना रहता है फिर वजह से चाहे कोई भी हो। अब अंबानी परिवार एक बार फिर से खबरों में बना हुआ है। दरअसल अंबानी परिवार की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये का दान दिया है।

इन सबके बीच मुकेश अंबानी की बहू और उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। श्लोका की ये तस्वीरें पुरानी हैं जिनमें वो रेलवे स्टेशन शेल्टर होम की दीवारों को पेंट करती दिख रही हैं। फोटोज में उनके साथ आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं और वो भी दीवारें पेंट करते दिख रहे हैं। 

स्वाइप कर देखें सभी तस्वीरें

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

जानकारी के मुताबिक श्लोका की ये तस्वीरें साल 2016 और 2017 की हैं जब उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर मुंबई के Sandhurst Road Railway Station की दीवारों को रंगा था। 

पजामा पार्टी की तस्वीरें भी आईं सामने

वायरल हो रही श्लोका की पुरानी तस्वीरों में एक तस्वीर उनकी पजामा पार्टी की भी है जिसमें वो अपनी तीन दोस्तों के साथ पजामा और टीशर्ट पहने दिख रही हैं। फोटो की खास बात ये है कि चारों के कपड़े एक जैसे हैं। श्लोका की यह फोटो साल 2018 की अगस्त की हैं जब वो अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए दोस्तों के साथ बर्लिन गईं थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

पिछले साल की थी शादी

मालूम हो कि श्लोका ने पिछले साल 9 मार्च को आकाश अंबानी से शादी की थी। अपनी शादी में श्लोका ने अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। इसके साथ श्लोका ने डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स, माथा पट्टी और नथ पहनी थी और इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उनकी शादी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे और यह शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद से श्लोका अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और उनकी नई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर