Sonam Kapoor Liplock: पति संग रोमांटिक हुईं सोनम कपूर, लिपलॉक करते हुए शेयर किया वीडियो

Sonam Kapoor Kisses Husband: सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति आनंद अहूजा संग लिपलॉक करती नजर आ रहीं हैं।

Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja
Sonam Kapoor with Husband Anand Ahuja 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद अहूजा संग इटली में समय बिता रही हैं
  • न्यू ईयर के मौके पर उन्होंने पति संग लिपलॉक करते हुए वीडियो शेयर किया
  • इस वीडियो के साथ उन्होंने साल 2019 को अलविदा कहा

साल 2019 बीत गया और इसके साथ ही एक दशक खत्म हो गया। नया साल शुरू हो गया है जिसका जश्न हर कोई मना रहा है और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कई बॉलीवुड कपल्स विदेशों में इस नए साल का जश्न मना रहे हैं और इस लिस्ट में शामिल है एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा, जो कि इटली में नए साल का जश्न मना रहे हैं।

नए साल के मौके पर सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों लिपलॉक करते दिख रहे इस वीडियो को शेयर कर सोनम ने लिखा, 'यह दशक बेहद शानदार रहा। मैंने कुछ अच्छी फिल्मों में काम किया जिसके दौरान कुछ शानदार लोग मिल जो जिंदगी भर के लिए दोस्त बन गए।' इसके साथ ही सोनम ने लिखा कि मैंने रिया कपूर के साथ तीन फिल्में बनाई जिससे मुझे अहसास हुआ कि बहनें अच्छी पार्टनर हो सकती हैं। वहीं फैशन के लिए अपने पैशन के चलते अपना फैशन ब्रैंड की भी शुरुआत की। मुझे अपना जीवनसाथी आनंद अहूजा मिले और हमने साथ में घर बनाया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on

 

इस पोस्ट के आखिरी में सोनम ने अपने परिवार और दोस्तों को भी शुक्रिया कहा। फिल्मों और फैशन को शुक्रिया कहा। सोनम और आनंद का साल 2019 को इस तरह अलविदा कहने का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

मालूम हो कि सोनम और आनंद ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों में शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स शामिल थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं, जो कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम ने साल 2007 में फिल्म सांवरियां से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो रणबीर कपूर के अपोजिट थीं। इसके बाद सोनम दिल्ली 6, मौसम, डॉली की डोली, भाग मिल्खा भाग, आई हेट लव स्टोरीज, रांझणा, वीरे दी वेडिंग और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में दिखीं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर